Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karan-Arjun: फिल्म 'करण-अर्जुन' में किसको मिली थी कितनी फीस? विलेन की फीस जान उड़ेंगे होश

Karan-Arjun Starcast Fees: फिल्म 'करण-अर्जुन' साल 1995 में रिलीज हुई थी। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन ने इस फिल्म को बनाया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, राखी गुलजार, ममता कुलकर्णी, काजोल, अमरीश पुरी, आशिफ शेख और रंजीत नजर आए थे।

'करण-अर्जुन' ने की थी ताबड़तोड़ कमाई
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' के बाद 'करण-अर्जुन' मूवी साल 1995 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इस फिल्म का बजट 6 करोड़ रुपए था लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और कुल 44 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म की स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली थी।

Karan-Arjun

राखी गुलजार
फिल्म 'करण-अर्जुन' में हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस राखी गुलजार ने सलमान खान और शाहरुख खान की मां का किरदार निभाया था। इस रोल के निभाने के लिए राखी गुलजार को 6 लाख रुपए की फीस दी गई थी।

ममता कुलकर्णी
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। फिल्म में सलमान खान की गर्लफ्रेंड का रोल निभाने के लिए ममता कुलकर्णी को 8 लाख रुपए की फीस दी गई थी।

अमरीश पुरी
फिल्म 'करण-अर्जुन' में हिंदी सिनेमा के पॉपुलर खलनायक अमरीश पुरी ने भी काम किया था। इस फिल्म में वह मेन विलेन के रूप में नजर आए थे। इस विलेन के किरदार को निभाने के लिए अमरीश पुरी को 12 लाख रुपए की फीस दी गई थी।

काजोल
इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल को रोमांस करते हुए देखा गया था। काजोल को इस फिल्म में काम करने के लिए 17 लाख रुपए दिए गए थे। काजोल और शाहरुख खान की ये उस समय दूसरी फिल्म थी।

शाहरुख खान
फिल्म 'करण-अर्जुन' में शाहरुख खान ने अर्जुन का किरदार निभाया था। वह फिल्म के लीड एक्टरों में से एक थे। इस फिल्म में काम करने के लिए शाहरुख खान को 80 लाख रुपए की फीस दी गई थी।

सलमान खान
इस फिल्म में करण का किरदार निभाने के लिए सलमान खान को चुना गया था। सलमान खान को इस फिल्म में काम करने के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली थी। इस फिल्म के लिए सलमान खान को 1 करोड़ 10 लाख रुपए दिए गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+