ऑस्कर लाइब्रेरी में कपिल शर्मा की Zwigato को मिली जगह, OTT पर जमकर बरसीं नंदिता दास, कह दी ऐसी बात
Zwigato in Oscar Library: दुनियाभर में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि जल्द ही कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ अमेरिका में जाकर लाइव परफॉर्मेंस करेंगे। ऐसे में कुछ समय के लिए 'द कपिल शर्मा शो' को बंद कर दिया जाएगा। वहीं अब कपिल शर्मा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
दरअसल बीते दिनों नंदिता दास की फिल्म 'ज्विगाटो' ने खूब तारीफ हासिल की थी। इस फिल्म में लीड हीरो के तौर पर कपिल शर्मा नजर आए थे। भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न दिखा पाई हो लेकिन 'ज्विगाटो' की टीम की जमकर तारीफ की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' ने अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ओंड साइंसेस लाइब्रेरी में अपनी जगह बनाई है। खबर है कि ऑस्कर की लाइब्रेरी में अब कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' भी शामिल हो गई है। इसी के साथ फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी निशाना साध दिया है।

'ज्विगाटो' ने ऑस्कर लाइब्रेरी में बनाई जगह
आपको बता दें कि चार महीने बीत जाने के बाद भी 'ज्विगाटो' ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई है। इस बात से नंदिता दास काफी दुखी थीं। दरअसल कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' को खरीदने के लिए तैयार ही नहीं हो रहा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन कॉमेडियन कपिल शर्मा की एक्टिंग की सबने तारीफ की थी।
ओटीटी पर भड़कीं नंदिता दास
जानकारी के अनुसार नंदिता दास को उनके शानदार निर्देशन के लिए पहले से ही जाना जाता रहा है। अब ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल होकर 'ज्विगाटो' ने एक और कमाल कर दिखाया है। फिल्म 'ज्विगाटो' अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं हुई है। नंदिता दास ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट करते हुए लिखा है- मैं बहुत शॉक्ड और सरप्राइस्ड रह गई जब मैंने ऑस्कर से आए मेल को देखा। वह चाहते हैं कि हम उन्हें 'ज्विगाटो' की स्क्रिप्ट भेजें ताकि वह अपने कोर कलेक्शन में इसे शामिल कर सकें। मुझे बहुत खुशी है कि हमने कुछ इस तरह का सिनेमा बनाया जिसे ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल किया जा रहा है।
नंदिता ने कहा- अब इस फिल्म के बारे में सब जानेंगे
नंदिता दास ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- मैं बहुत ही शुक्रगुजार हूं कि अब हमारी इस फिल्म के बारे में स्टूडेंट और तमाम फिल्ममेकर व राइटर्स पढ़ेंगे। उम्मीद करती हूं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अब इसे जरूर पढ़ेंगे। मुझे लगता है कि अब तो लोगों को इसे देखने के लिए सुविधा दे देनी चाहिए।
कपिल शर्मा ने इंस्टा स्टोरी में जताई खुशी
वहीं 'ज्विगाटो' को ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल करने को लेकर कपिल शर्मा ने भी खुशी जताई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कपिल शर्मा ने लिखा है- शुक्रिया अकादमी, इस सम्मान के लिए। आपको बता दें कि ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल होने से पहले कपिल शर्मा की इस फिल्म ने एक और कामयाबी हासिल की थी। इसे टोरेंटो वर्ल्डवाइड फिल्म सेलेब्रेशन 2022 में दिखाया गया था। इसके अलावा बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी ये अपना कमाल दिखा चुकी है।
कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' की कहानी
फिल्म 'ज्विगाटो' गत 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोविड के कारण फैक्ट्री के फ्लोर मैनेजर वाली नौकरी खो बैठता है। परिवार और आर्थिक तंगी की वजह से वह फूड डिलीवरी ऐप ज्विगाटो के लिए डिलीवरी करना शुरू करता है। ऐसे में उसकी तमाम बाधाओं और पारिवारिक समस्याओं को फिल्म में दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications