Kapil Sharma ने इन मशहूर हस्तियों को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, गाए उनके सुपरहिट गाने, वायरल हुआ वीडियो
कपिल शर्मा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल शर्मा ने सिद्धू मुसेवाला का गाना गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुंबई, 27 जून: पंजाबी सिंगर और मशहूर रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से फैंस को गहरा सदमा लगा था। उनकी हत्या के बाद से अब भी देशभर में शोक की लहर है। इस बीच कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा ने अपनी एक परफॉर्मेंस के दौरान सिद्धू मुसेवाला का गाना 295 गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कपिल ने केके समेत कईं बड़े गायकों को भी श्रद्धांजलि दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कपिल शर्मा ने सिद्धू मुसेवाला को दी श्रद्धांजलि
बता दें कि, इन दिनों कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ वर्ल्ड टूर पर गए हैं। फिलहाल वह अपनी पूरी टीम के साथ कनाडा में मौजूद हैं। कनाडा में 25 जून को वैंकूवर में हुए एक प्रोग्राम के दौरान सिद्धू मुसेवाला को याद किया। उनकी याद में कपिल ने उनका गाना 295 गाया। इस गाने के जरिए कपिल ने सिद्धू मूसेवाला को सम्मानित श्रद्धाजंलि दी। कपिल शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
इन हस्तियों को भी किया याद
वहीं सिद्धू मूसे वाला के अलावा कपिल ने बीते दिनों में दुनिया को अलविदा कहने वाली कई बड़ी हस्तियों जैसे बॉलीवुड सिंगर केके, पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू और कबड्डी प्लेयर संदीप सिंह को भी श्रद्धाजंलि दी। इस वीडियो के दौरान कपिल शर्मा कह रहे हैं कि, 'जोरदार तालियां हो जाएं'।
सिद्धू मुसेवाला की हई हत्या
बता दें कि, 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में सिद्धू मुसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। सिद्धू की हुई इस हत्या के बाद फिलहाल पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस इस पर कड़ी कार्रवाई कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications