Kapil Sharma ने सबके सामने फैन का उड़ाया मजाक, ट्रोलर्स बोले- 'ज्यादा ही घमंड आ गया है'

Kapil Sharma Troll: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को काफी पसंद किया जाता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और फनी जोक्स की वजह से लोगों के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। लेकिन कई बार वह कुछ ऐसा कह जाते हैं जो कि फैंस को नहीं पसंद आता। ऐसा ही कुछ उनके साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कपिल ने फैन का ुउड़ाया मजाक
दरअसल, कपिल शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह फ्लाइट लेने के लिए रवाना हो रहे थे इस दौरान एक फैन ने उनके साथ सेल्फी क्लिक करने की इच्छा जताई। जैसे ही उसने फोन उठाया और वह अपने कैमरे से फोटो लेने लगा तभी कपिल ने उनका मजाक उड़ाया।

kapil sharma

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
वीडियो में कपिल शर्मा हंसते हुए कहते हैं कि, "तुम्हारा तो कैमरा नहीं चल रहा"। ये सुनते ही फैन ने फोन छोड़ा और वह वहां से तुरंत चले गए। जैसे ही कपिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस को उनका ये व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे।

फैंस ने सुनाई खरी-खोटी
वीडियो पर फिलहाल फैंस लगातार कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, '1 मिनट रुक जाते उसका कैमरा चलने तक। आज आप जो भी फैंस की वजह से ही हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कपिल में कुछ ज्यादा ही एटीट्यूड आ गया है।' इसके अलावा एक ने लिखा, 'गरीब लोग है साहब क्या करे Iphone का बजट नहीं है'। वहीं कुछ फैंस ने घमंडी भी बताया। फिलहाल कपिल शर्मा ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+