Kapil Sharma Income: कैसे फर्श से अर्श तक पहुंचे कॉमेडियन कपिल शर्मा? स्टेज पर कॉमेडी कर कमा लिए इतने करोड़
Kapil Sharma Income: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ लोगों को फिर से हंसाने के लिए आ रहे हैं। खबर है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 3 अब जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
कपिल शर्मा ने टीवी से की थी अपनी शुरुआत
आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने खुद को एक बेहतरीन कॉमेडियन बनाने के लिए खूब मेहनत की है। उन्होंने अपने कॉमेडी की शुरुआत टीवी से की थी और लंबा सफर तय करते हुए वो अब स्टैंड-अप कॉमेडियन, टीवी होस्ट, एक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और डबिंग एक्टर बन गए हैं।

देश के सबसे अमीर कॉमेडियन में से एक हैं कपिल शर्मा
नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ उन्होंने दुनियाभर में पॉपुलैरिटी हालिस कर ली है। कभी 500 रुपए महीना कमाने वाले कपिल शर्मा आज के समय में 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। आपको बता दें कि वह देश के सबसे अमीर कॉमेडियन में से एक हैं।
साल 2007 में की थी कॉमेडी की दुनिया में एंट्री
-जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा ने साल 2007 में कॉमेडी की दुनिया में एंट्री की थी। उन्होंने इसी साल स्टैंड-अप रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' सीजन 3 जीता था। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'फैमिली टाइम विद कपिल' जैसे टीवी कॉमेडी शोज की होस्टिंग की।
-कपिल शर्मा ने सिंगिंग रिएलिटी शो 'स्टार या रॉकस्टार' में हिस्सा लेने के अलावा कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' के कई सीजन भी जीते हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा ने 'किस किस को प्यार करूं' से बॉलीवुड में भी एंट्री की थी। हालांकि उनकी येफिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्हें 'फिरंगी' और 'ज्विगाटो' जैसी फिल्मों में भी देखा गया था।
कपिल शर्मा की कुल संपत्ति और कमाई
-इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए से अधिक है। कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो के हर एपिसोड के लिए 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
-वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि कपिल शर्मा को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए कुल 28 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ऐसे में वह भारत के सबसे अमीर और सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले कॉमेडियन बन गए हैं।
-कपिल शर्मा की ये ताबड़तोड़ कमाई कॉमेडी शो, ब्रांड एंडोर्समेंट और दुनिया भर में होने वाले लाइव कॉमेडी शो टूर से होती है। कपिल शर्मा हर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।
कपिल शर्मा की प्रॉपर्टीज और आलीशान बंगला
कपिल शर्मा के पास मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक आलीशान फार्महाउस भी है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। मुंबई के अलावा कपिल के पास पंजाब में ढेर सारी प्रॉपर्टीज हैं।
कपिल शर्मा की महंगी गाड़ियां
कपिल शर्मा को लग्जीरिय कारों का भी काफी शौक है। उनके पास रेंज रोवर इवोक, मर्सिडीज-बेंज एस350 और वोल्वो एक्ससी90 जैसे हाई फाई गाड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा उनके पास डीसी द्वारा निर्मित एक कस्टम-मेड वैनिटी वैन भी है, जिसकी कीमत 5.5 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications