'मैं काफी गुस्सैल था', Kapil Sharma ने सुनील ग्रोवर संग हुए झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, बताई विवाद की असली वजह
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ज्विगाटो को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी।
Kapil Sharma Sunil Grover Controversy: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म को लेकर लगातार जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। ये फिल्म 17 मार्च को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर संग हुई अनबन पर सफाई दी साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, अभिषेक, भारती सिंह और अली असगर ने शो क्यों छोड़ा था।

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर संग हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी
कपिल शर्मा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने साथ सुनील ग्रोवर से हुए विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है। कपिल ने बताया कि आखिर किस वजह से ये विवाद हुआ था। इतना ही नहीं कपिल ने इस पर भी सफाई दी कि 'द कपिल शर्मा शो छोड़ने वाले कलाकारों और उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है।

बोले-'मैं काफी गुस्सैल था'
एक समय था जब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अच्छे दोस्त थे और दोनों की शानदार जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आती थी। लेकिन, साल 2018 में हुए विवाद के बाद से सुनील ग्रोवर अब इस शो का हिस्सा नहीं रहे। कपिल और सुनील के बीच हुई कथित लड़ाई के बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था। अब सालों बाद कपिल ने मीडिया के सामने ये स्वीकार किया है कि वह एक समय पर काफी गुस्सैल थे।

कपिल शर्मा के अन्य कलाकारों ने क्यों छोड़ा शो?
द कपिल शर्मा शो छोड़ने वाले फेमस कलाकारों में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, सुनील ग्रोवर, अली असगर, उपासना सिंह का नाम शामिल है। जहां सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने की वजह दोनों के बीच हुआ विवाद था। वहीं कपिल शर्मा ने बताया कि अन्य कलाकारों से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। कपिल ने कहा कि वो कभी भी इनसिक्योर नहीं रहे हैं और उन्हें हमेशा उनका साथ मिला है, जिनका काम उन्हें पसंद आया है।

'इस बात को स्वीकार करने में कोई परेशानी...'
कपिल शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया कि, वो पहले बहुत गुस्सैल थे, लेकिन उन्होंने अब इस पर काम किया है। कपिल शर्मा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'हां इस बात को स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है कि मैं शॉर्ट टेंपर था। मैं लोगों को खूब अधिक प्यार करता हूं लेकिन अगर मुझे गुस्सा आता है तो मैं खुद को कंट्रोल नहीं कर पाता। खैर मैंने अब इस पर काम करना शुरू कर दिया है'।

सुनील ग्रोवर को छोड़ सबसे हैं अच्छे संबंध
कपिल शर्मा से पूछा गया कि आखिर उनके को-स्टार्स क्यों शो छोड़कर चले गए? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैंने सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की, ठीक है। भारती सिंह के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। ऐसा नहीं है कि जो चले गए हैं, वे मुझसे लड़े हैं। उपासना सिंह फिल्मों में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। कृष्णा एक अच्छा दोस्त है। इन सभी से मेरे आज भी अच्छे संबंध हैं'।
Recommended Video

-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications