Kantara Part 1 Trailer: ऋषभ शेट्टी ने फिर बसाई 'कातांरा' की दुनिया, जिसमें दिखा 'शिव' का रौद्र रूप
होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बनी हुई है। इसके ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। सभी भाषाओं के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने हर इंडस्ट्री के टॉप स्टार को चुना है। हिंदी के ट्रेलर को ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया है
अब ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये 'कांतारा' का प्रीक्वल है। ये ट्रेलर कैसा है हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं। इस बार ऋषभ की फिल्म में क्या नया देखने को मिलेगा?

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे के जंगल में पहुंचने से होती है। जिसमें वो खो जाता है और पूंछता है मेरे पिताजी यहीं पर क्यों अदृश्य हुए? इसके बाद खुलती है कांतारा की दुनिया, जिसमें वहां के लोग परेशान हैं। वो चाहते हैं कि अधर्म को मिटाने के लिए भगवान जन्म लें। फिर होती है एंट्री हीरो ऋषभ की जिसको लोग दबोचे हुए हैं। सामने शेर है, फिर वो भरता हैं हुंकार। विलेन के रोल में गुलशन देवैया खूब अत्याचार करने की कोशिश करते हैं। फिल्म की कहानी में रोमांस है और भगवान का सहारा है। लास्ट में जब शिव की एंट्री होती है, वो सबसे तगड़ा सीन है।
कंताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।
इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने 'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।
यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी।












Click it and Unblock the Notifications