Kantara: Chapter 1: ऋषभ शेट्टी ने 'कंतारा: चैप्टर 1' में किया ऐसा काम, जिसे देख चौंक गए एक्शन डायरेक्टर

Kantara: Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की कंतारा: चैप्टर 1 का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। ये फिल्म 2022 में आई कंतारा का प्रीक्वल है। मेकर्स इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके लिए ऋषभ शेट्टी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने सभी स्टंट खुद बिना किसी बॉडी डबल के किए हैं।

कंतारा: चैप्टर 1 के एक्शन-स्टंट कोरियोग्राफर अर्जुन राज ने बताया कि, "हमने ऋषभ के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने बिना किसी मदद के अपने स्टंट किए हैं। उनका बॉडी लैंग्वेज इतना अलग है कि कोई भी बॉडी डबल, उसे कॉपी नहीं कर सकता। उन्होंने कलारिपयट्टू, तलवारबाज़ी और घुड़सवारी की ट्रेनिंग ली है।

Kantara Chapter 1

अर्जुन राज ने आगे बताया, 'इसके बावजूद जो रिस्क उन्होंने उठाए हैं, वो सिर्फ उनकी हिम्मत और जज़्बे की वजह से ही पूरा हो पाया है। मैंने कई एक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन ऋषभ सिर्फ इतना नहीं कहते कि 'मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा'। बल्कि वो कहते हैं 'मैं जब तक जिंदा हूं, मैं करूंगा।' यही स्पिरिट सबकुछ बदल देती है।"

होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 की क्रिएटिव टीम में भी कई बड़े नाम शामिल हैं। इसमें म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंगालन शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर इस फिल्म के विजुअल से लेकर इमोशनल नैरेटिव को खूबसूरती से आकर दिया है।

'कंतारा: चैप्टर 1' में एक बड़ा वॉर सीक्वेंस शूट किया गया है। इसमें 500 से ज़्यादा ट्रेंड फाइटर्स और 3,000 ज्यादा लोग शामिल हैं। ​यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। मेकर्स इस बार फिल्म के पिछले पार्ट की सफलता को भुनाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+