पुनीत राजकुमार के डॉक्टर को जान का खतरा! मिली पुलिस सिक्योरिटी
बेंगलुरु, 07 नवंबर: साउथ सिनेमा के बड़े एक्टर पुनीत राजकुमार की 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर सुनने के बाद उनके फैंस बुरी तरह से टूट गए थे। यहां कर पूरे कर्नाटक में दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया था। 29 अक्टूबर को बेंगलुरु के निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था। पुनीत राजकुमार के फैंस ने अपने प्यारे सुपरस्टार की मौत के लिए डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद अब पुनीत के डॉक्टर को पुलिस सुरक्षा मिली है।

घर और क्लिनिक को मिली पुलिस सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू पुलिस ने डॉ. रमना राव के घर और क्लिनिक को सुरक्षा मुहैया कराई है, दिवंगत अभिनेता के कुछ फैंस मौत के बाद से ही डॉक्टर के प्रति नाराजगी जता रहे थे। इसी के चलते डॉक्टर राव को पुलिस सुरक्षा दी गई है। बता दें कि कर्नाटक में निजी अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन (PHANA) ने शनिवार को दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के फैमिली डॉक्टर रमना राव के लिए सुरक्षा की मांग की थी।

फैमिली डॉक्टर रमन राव से की थी एक्टर ने बात
दरअसल, जिस दिन 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता की मौत हुई, उससे पहले उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर रमन राव से बात की थी और उन्होंने उनसे मुलाकात भी की थी तो डॉक्टर ने उन्हें अस्पतालम में भर्ती होने सलाह दी थी। इधर, पुनीत राजकुमार की मृत्यु के बाद मीडिया और जनता में जिस तरह से स्वास्थ्य सेवा को चित्रित किया जा रहा है, उससे PHANA गहराई से चिंतित है।

PHANA ने सीएम से की थी मांग
पुनीत राजकुमार के फैंस के प्रदर्शन और नाराजगी के बाद PHANA काफी चिंता में था, जिसके मद्देनजर PHANA के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से पुलिस सुरक्षा देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि था कि कृपया रमण राव और पुनीत राजकुमार के इलाज में शामिल डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि एक्टर के निधन से अस्पताल प्रशासन को भी गहरा सदमा पहुंचा है, लेकिन इसे अलग तरह से दिखाया जा रहा है, इसलिए हम सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे।

केएसआरपी की एक पलटन तैनात
उन्होंने कहा कि एक्टर के निधन का कारण उनके फैंस की ओर से इलाज में कमी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं, जिसके बाद अब पुलिस ने सदाशिवनगर स्थित आवास के बाहर केएसआरपी की एक पलटन तैनात की गई है और संभावित विरोध पर नजर रखने के लिए घर के चारों ओर गश्त तेज कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications