Shobitha Shivanna: कौन थीं कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना? अपने ही अपार्टमेंट में संदिग्ध अवस्था में मौत
Shobitha Shivanna Death Mystery: कन्नड़ फिल्म और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना (Kannada Actress Shobitha Shivanna) अपने हैदराबाद के कोंडापुर स्थित अपार्टमेंट में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गईं। पुलिस के मुताबिक, शोभिता ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। उनकी मौत की खबर से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोभिता शिवन्ना ने हैदराबाद के गाचीबोवली क्षेत्र के कोंडापुर में अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या की। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, उनकी आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कौन थीं शोभिता शिवन्ना?
- शोभिता का जन्म 23 सितंबर 1992 को बेंगलुरु में हुआ था।
- शिक्षा: उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई बाल्डविन गर्ल्स हाई स्कूल से की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), बेंगलुरु से फैशन डिजाइनिंग में डिग्री हासिल की।
- अभिनय करियर: 2015 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म रंगी तरंगा से डेब्यू किया, जो उनके करियर का बड़ा ब्रेक साबित हुआ।
- लोकप्रिय फिल्में: एराडोंडला मूरू, एटीएम: अटेम्प्ट टू मर्डर, ओंध काथे हेला, जैकपॉट और वंदना।
- टीवी धारावाहिक: उन्होंने गालिपटा, मंगला गौरी, ब्रह्मगंतु, और कृष्णा रुक्मिणी जैसे धारावाहिकों में भी अपनी पहचान बनाई।
सोशल मीडिया और फैंस से जुड़ाव
शोभिता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थीं, जहां वे अपने जीवन की झलकियां साझा करती थीं। उनके निधन से उनके फैंस और सहकर्मियों में गहरा शोक है।
आत्महत्या रोकथाम के उपाय
अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है, तो मदद लेने में संकोच न करें। भारत में आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन नंबर:
- सुमैत्री (दिल्ली): 011-23389090
- स्नेहा फाउंडेशन (चेन्नई): 044-24640050
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications