‘हिंदुत्व झूठ पर टिका है', धर्म का अपमान करने पर गिरफ्तार हुए कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार

कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार ने हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kannada Actor Chetan Kumar: कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार एक बार अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में आ गए। उन्होंने हिंदुत्व को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गई। बजरंग दल के नेता ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद अब बेंगलुरु में शेषाद्रिपुरम पुलिस ने चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

Chetan Kumar

हिंदुत्व पर चेतन कुमार ने दिया विवादित बयान
दरअसल, हाल ही में चेतन कुमार ने हिदुत्व को लेकर ट्वीट किया था कि, 'हिंदुत्व झूठ पर टिका है'। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा था कि, 'भारतीय 'राष्ट्र' उस वक्त शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे, एक झूठ ये भी है कि 992: बाबरी मस्जिद 'राम की जन्मभूमि' है। एक अन्य झूठ उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के 'हत्यारे' हैं। एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है'। चेतन कुमार के इस ट्वीट की वजह से बवाल मच गया और बजरंग दल ने इसका विरोध किया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार, बजरंग दल ने इसके बाद चेतन कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब मंगलवार को चेतन कुमार को बेंगलुरु में शेषाद्रीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब चेतन कुमार ने धार्मिक मुद्दों पर विवादित बयान दिया है। इससे पहले वह हिजाब को लेकर दिए बयान की वजह से कानूनी पछड़े में फंस चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+