Kanguva OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी सूर्या की 'कंगुवा', जानें पूरी डिटेल

Kanguva OTT Release: साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' आज यानी 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्टर के फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' हुई रिलीज
इस फिल्म को लेकर सूर्या के फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की फर्स्ट डे के लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हुई थी। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि एक्शन से भरपूर ये फैंटेसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा सकती है।

Kanguva OTT Release

फिल्म में सूर्या ने डबल रोल निभाया है
फिल्म में सूर्या के साथ साथ बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और एक्ट्रेस दिशा पटानी भी नजर आ रही हैं। फिल्म में सूर्या ने डबल रोल निभाया है। ऐसा माना जा रहा है कि शिवा की फिल्म 'कंगुवा' तमिल भाषा के मशहूर नॉवेल परी पर आधारित है।

तमिल नॉवेल पर आधारित है फिल्म की कहानी
तमिल नॉवेल परी में एक ऐसे महान योद्धा की कहानी मौजूद है, जिसने कभी चोल, चेर और पांड्या के सामने हार नहीं मानी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'कंगुवा' में सूर्या उसी वीर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं मूवी में विलेन के किरदार में बॉबी देओल काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं।

'कंगुवा' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज

-'कंगुवा' को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। साउथ के कई इलाकों में फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल देखे गए। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट और वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है।

-आपको बता दें कि 'कंगुवा' के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने 100 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म 'कंगुवा' पोंगल के अवसर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

इस फिल्म से दिशा पटानी ने तमिल इंडस्ट्री में किया डेब्यू
'कंगुवा' एक तमिल फिल्म है जिसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है। इस फिल्म में जहां बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी सूर्या की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आई हैं। दिशा पटानी ने इस फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। सिरुथाई शिवा इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+