Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कंगना ने किया अपनी फिल्म थलाइवी की डेट का ऐलान, रिलीज से पहले बदली स्पेलिंग

नई दिल्ली, 23 अगस्त: पिछले साल फरवरी में कोरोना महामारी देश में फैली, जिसके बाद सिनेमा घरों को बंद कर दिया गया। जब जुलाई-अगस्त में हालात सामान्य हुए, तो नए नियमों के साथ उन्हें फिर से खोल दिया गया। फिल्म इंडस्ट्री का कामकाज धीरे-धीरे पटरी पर आ ही रहा था, लेकिन दूसरी लहर ने फिर से उसे बुरी तरह प्रभावित किया। जिस वजह से कई फिल्मों की रिलीज रुक गई थी। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई। जिसमें अच्छा बिजनेस किया। ऐसे में अब कंगना की टीम ने भी थलाइवी (Thalaivii) की रिलीज की प्लानिंग कर ली है।

10 तारीख को होगी रिलीज

10 तारीख को होगी रिलीज

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी 10 सितंबर को रिलीज होगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। फिल्म के मेकर्स इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज करेंगे। कंगना ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी घोषणा की। साथ ही उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया। पोस्टर के साथ कंगना ने लिखा कि प्रतिष्ठित व्यक्तित्व (जयललिता) की कहानी केवल बड़े पर्दे पर देखने लायक है। ये फिल्म पूरी तरह से सुपरस्टार एंट्री के लिए तैयार है। ये फिल्म 10 सितंबर को रिलीज होगी।

फिल्म के जरिए जयललिता को श्रद्धांजलि

फिल्म के जरिए जयललिता को श्रद्धांजलि

वहीं फिल्म के निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी ने कहा कि थलाइवी ने हर मोड़ पर शाश्वत अनुभवों के साथ एक व्यापक यात्रा की है। जैसे ही हमारी टीम को पता चला कि अब थिएटर खुलने वाले हैं, हम सभी बहुत उत्साहित हो गए। दर्शक 10 तारीख को सिल्वर स्क्रीन पर लीजेंड के जीवन के भव्य अनुभव का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जयललिता हमेशा सिनेमा से जुड़ी रहीं और उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करना उन्हें श्रद्धांजलि देने का एकमात्र तरीका था।

बदली दी स्पेलिंग

बदली दी स्पेलिंग

वहीं खास बात तो ये है कि कंगना ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें फिल्म की स्पेलिंग अगल दिख रही है। अभी तक फिल्म का नाम अंग्रेजी में Thalaivi लिखा जा रहा था, लेकिन अभी अंत में एक I बढ़ा दिया गया है। जिस वजह से नए पोस्टर में Thalaivii लिखा है। वैसे तो कंगना या मेकर्स ने इसकी वजह तो नहीं बताई, लेकिन कुछ लोगों का मनाना है कि ऐसा ज्योतिष की वजह से किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+