Kangana Ranaut Slapped: 'इसने मेरी मां...', कंगना को कुलविंदर ने क्यों मारा थप्पड़? सामने आई सच्चाई!
Kangana Ranaut Slapped By CISF Guard: बॉलीवुड 'क्वीन' और मंडी की नई नवेली सांसद कंगना रनौत के साथ आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अप्रत्याशित घटना घटी, जिसने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है।
दरअसल आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF के गार्ड ने थप्पड़ मारा और गालियां दीं, ये घटना उनके साथ तब घटी जब वो सिक्योरिटी चेकइन के बाद बोर्डिंग के लिए जा रही थीं।

आपको बता दें कि कंगना को आज फ्लाइट संख्या UK707 से चंडीगढ़ से दिल्ली यात्रा करनी थी। चेकइन के दौरान CISF की गार्ड कुलविंदर कौर एकदम से कंगना पर भड़क गई और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और गालियां दीं।
कंगना के बयान से नाराज थीं कुलविंदर कौर
हालांकि इस घटना के बाद गार्ड को हिरासत में ले लिया है, कंगना सुरक्षित हैं और दिल्ली रवाना भी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि कुलविंदर कौर अभिनेत्री से किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान पर नाराज थी।
'यहां धरने पर जो महिलाएं बैठी हैं...उसमें मेरी मां भी थी'
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुलविंदर कौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो चिल्ला-चिल्ला कर ये कह रही हैं कि 'इसने (कंगना) बोला था ना कि यहां धरने पर जो महिलाएं बैठी हैं, वो 100-100 रुपये लेकर बैठी है, उस धरने में मेरी मां भी बैठी थी।'
कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है
फिलहाल अभी खबर ये भी आ रही है कि कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। मालूम हो कि इस घटना के बाद कंगना रनौत के राजनीतिक सलाहकार ने मांग की थी कि 'सीआईएसएफ गार्ड को हटाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।'
मेरे गाल पर हिट किया और गालियां दी-कंगना
तो वहीं अपने बारे में कंगना ने वीडियो जारी किया है और कहा है कि 'उनके पास काफी लोगों के फोन आ रहे हैं तो मैं बता दूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं, पंजाब में बर्बरता और उग्रता दोनों काफी बढ़ गई है। आज एक महिला गार्ड ने चेकिग के दौरान मेरे गाल पर हिट किया और गालियां दी।' कंगना ने अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
मंडी से जीतीं हैं कंगना, पहली बार बनी हैं सांसद
आपको बता दें कि कंगना रनौत पहली बार सांसद बनी हैं। भाजपा ने उन्हें हिमाचल की मंडी से टिकट दिया था। टिकट मिलने के बाद कंगना को विरोधियों की ओऱ से काफी अपमान का भी सामना करना पड़ा था लेकिन कंगना ने 74,755 वोटों से जीतकर सभी विरोधियों के मुंह बंद कर दिए।
छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हराया
कंगना की जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि कंगना ने इस सीट पर छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा मंडी सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से हराया है।
'ये जीत है सनातन और मंडी के सम्मान की'
जीत के बाद कंगना ने मंडी की जनता और भाजपा को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि 'ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन और मंडी के सम्मान की है।'
यहां देखिए कंगना ने घटना के बाद क्या कहा- 'मैं ठीक हूं लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications