'मेरे खिलाफ साजिश रची गई, कॉल करके....', बॉलीवुड के नामी मेकर्स को लेकर कंगना रनौत का शॉकिंग खुलासा
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना इस फिल्म में भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांदी का किरदार निभा रही हैं। इन दिनों वह फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं।
'बॉलीवुड में मेरे खिलाफ साजिश हुई है'
हाल ही में फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर से ये दावा किया है कि बॉलीवुड में उनके खिलाफ 'साजिश' हुई है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि कई कास्टिंग डायरेक्टर्स, सिनेमैटोग्राफर्स और कई एक्टर्स ने उनके साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया था।

कंगना रनौत का बॉलीवुड को लेकर बड़ा खुलासा
कंगना टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रनौत कंगना ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री के कई नामी लोग फिल्म मेकर्स को उनके साथ काम न करने हिदायत दे रहे थे। कंगना ने कहा- कई कास्टिंग डायरेक्टर और डीओपी ने मेरे साथ काम करने से इनकार कर दिया है। वहीं कई एक्टर्स को मेरे साथ काम न करने के लिए फोन किए जा रहे थे। मेरे खिलाफ साजिश रची गई।
'मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं'
कंगना रनौत ने आगे कहा- चुनौतियों के बावजूद अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और महिमा चौधरी जैसे कलाकारों ने मेरे साथ काम किया और ऐसे में मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। जब लोग कठिन समय में आपके साथ काम करना चुनते हैं तो इससे गर्व महसूस होता है। मेरी फिल्म की कास्ट ने मेरे साथ काफी रिस्पेक्ट और प्यार से ट्रीट किया।
कंगना को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा
कंगना रनौत ने इंटरव्यू में कहा- इस फिल्म को बनाते समय मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। हर कोई जानता है कि फिल्म इंडस्ट्री ने मेरा बायकॉट कर दिया है, मेरे साथ खड़ा होना आसान नहीं है, मेरी फिल्म का हिस्सा बनना आसान नहीं है और मेरी तारीफ करना तो यकीनन आसान नहीं है। लेकिन मेरी फिल्म की कास्ट में मेरा साथ दिया है।
6 सितंबर को रिलीज हो रही है 'इमरजेंसी'
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अब राजनीति में भी एंट्री कर ली है। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से बीजेपी की सांसद हैं। वहीं सांसद बनने के बाद कंगना की पहली फिल्म 'इमरजेंसी' आगामी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications