कंगना रनौत ने 'देश के पहले राष्ट्रगान' का वीडियो किया शेयर, लोग बोले- क्या साबित करना चाहती हो?
कंगना रनौत ने देश के 'पहले राष्ट्रगान' का वीडियो शेयर कर दी गणतंत्र दिंवस की बधाई, लोग बोले- क्या साबित करना चाहती हैं
मुंबई, 25 जनवरी: फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें आजाद हिंद फौज और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के फुटेज हैं। साथ में जन गण मण बज रहा है। कंगना के इस वीडियो को लेकर उनके दावे पर सोशल यूजर्स ने सवाल उठाया है।

तीन मिनट 16 सेकेंड का है वीडियो
कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, हमारे पहले नेशनल एन्थम का आनंद लीजिए। सभी देशवासियों को एडवांस में रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं। कंगना रनौत ने तीन मिनट 16 सेकेंड का ये वीडियो शेयर किया है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से एक दिन पहले उन्होंने इसे शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर आ रहे कई तरह के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि राष्ट्रगान के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर थे। उन्होंने ही जणगणमण लिखा और ये पहला-दूसरा नहीं है। ये एक ही है, इसलिए आप पहले जानकारी ले लिया करो। एक और यूजर ने लिखा कि जण गण मण आजादी से कई दशक पहले लिखा जा चुका था और नेताजी बोस को भी ये बहुत प्रिय था लेकिन इसे पहला-दूसरा कहकर आप क्या साबित करना चाहती हैं, ये समझ से परे है।
सोशल मीडिया पोस्ट के लिए चर्चा में बनी रहती हैं कंगना
कंगना रनौत अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। बीते साल तो महात्मा गांधी और आजादी को लेकर दिए बयानों को लेकर वो काफी ज्यादा विवादों में रहीं और उनके खिलाफ पुलिस केस भी हुआ। कंगना की किसी फिल्म ने हाल के समय में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि इस समय कंगना के पास कई फिल्में हैं, जिनसे उनको काफी उम्मीदें हैं। इनमें 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्में शामिल है। कंगना रणौत अब फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमी रही हैं, वो अपने प्रोडक्शन हाउस में फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' बना रही हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications