'सेक्शुअल पसंद को बिस्तर तक रखें', सेम सेक्स मैरिज पर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत, वायरल हो रहा ट्वीट
सेम सेक्स मैरिज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस मामले में लंबा चौड़ा ट्वीट किया है।

Kangana Ranaut Same Sex Marriage: सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने पर बहस छिड़ी हुई है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस मामले में लंबा-चौड़ा ट्वीट किया है।
सेम सेक्स मैरिज पर कंगना रनौत का बयान
कंगना रनौत हर मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। अब उन्होंने सेम सेक्स मैरिज जैसे मुद्दे पर भी अपने विचार साझा किए। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, चाहे आप महिला/ पुरुष या कुछ और हों आपके जेंडर का आपके अलावा किसी के लिए कोई महत्व नहीं है। आज के वक्त में हम एक्ट्रेसेस या महिला निर्देशक जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
एक्ट्रेस ने किया लंबा चौड़ा ट्वीट
कंगना रनौत अपने ट्वीट में आगे लिखती हैं कि, 'आप दुनिया में क्या करते हैं यह आपकी पहचान है ना कि आप बिस्तर पर क्या करते हैं। आप अपनी सेक्शुयल पसंद को केवल बिस्तर तक रखें। हर जगह इसका प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है। इस चीज को अपना पहचान पत्र या मेडल बनाकर ढोल पीटने जरूरी है क्या।'
'छुरी लेकर न घूमें जो आपके लिंग से...'
कंगना रनौत ने आगे लिखा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर उस व्यक्ति का गला काटने के लिए छुरी लेकर न घूमें जो आपके लिंग से सहमत नहीं है। मैं ये बात फिर कह रही हूं कि आपका लिंग आपकी पहचान नहीं है, इसे इस तरह से न बनाएं। मैं ग्रामीण क्षेत्र की महिला हूँ जीवन ने मुझे कोई रियायत नहीं दी मुझे अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं, निर्माताओं और लेखकों की दुनिया में अपनी जगह बनानी थी।
एक्ट्रेस ने किया एक और ट्वीट
इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'कभी भी लोगों को लिंग या किसी अन्य शारीरिक विशेषताओं के लेंस से न देखें। आप जानते हैं कि कंगना को सिर्फ एक महिला समझने वालों का क्या हुआ। वे बड़े आश्चर्य में थे क्योंकि मैं नहीं हूं, मैं कभी भी खुद को या किसी और को इस तरह से नहीं देखती हूं।'
Whether you are a man/woman/ anything else your gender is of no consequence to anyone but you, please understand. In Modern world we don't even use words like actresses or female directors we call them actors and directors. What you do in the world is your identity, not what you…
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 28, 2023
सेम सेक्स धारणा पर बोलीं कंगना
कंगना ने सेम सेक्स धारणा पर लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी में इतना आगे नहीं बढ़ पाती अगर मैंने लोगों को इस तरह से जज किया होता। आप सभी अपने आसपास के लोगों की शारीरिकता पर इतना समय क्यों बर्बाद करते हैं। कृपया समझें कि यदि आपके पास ऐसा है तो आप बहुत दूर नहीं जाएंगे दुनिया को सीमित करने वाला नजरिया और धारणा जो दूसरों को जज नहीं करते वे कभी भी खुद को जज नहीं करेंगे। इसलिए अपने आप को लिंग या किसी अन्य सीमित धारणा से मुक्त करें। शुभकामनाएं।'












Click it and Unblock the Notifications