'ये और कितना नीचे गिरेंगे,फर्जी हैं ब्रह्मास्त्र के 70% कमाई के आंकड़े', कंगना ने खोली पोल, कहा-ये पैसे देकर..

'ये और कितना नीचे गिरेंगे,फर्जी हैं ब्रह्मास्त्र के 70% कमाई के आंकड़े', कंगना ने खोली पोल, कहा- ये पैसे देकर...

मुंबई, 11 सितंबर: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। लोगों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई है और इसका कंटेंट लोगों को कमजोर लगा है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत शुरुआत से ही पोस्ट कर रही हैं। कंगना ने पहले इस फिल्म के मेकर और फिल्म की आलोचना की है। अब कंगना रनौत ने ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में अत्यधिक हेरफेर के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने रविवार (11 सितंबर) को ब्रह्मास्त्र के फर्जी कमाई के आंकड़ों को लेकर एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर किया।

'ये लोग फर्जी आंकड़ों के साथ मजाक कर रहे हैं...'

'ये लोग फर्जी आंकड़ों के साथ मजाक कर रहे हैं...'

ब्रह्मास्त्र के को-प्रोड्यूसर करण जौहर ने शनिवार को कहा कि ब्रह्मास्त्र ने दुनिया भर में 75 करोड़ की कमाई की है। अब कहा जा रहा है कि ये आंकड़े फर्जी हैं। कंगना ने फिल्म निर्माता-लेखक एरे मृदुला कैथर के ब्रह्मास्त्र के 'हेरफेर किए गए आंकड़े' का एक ट्वीट शेयर किया। कंगना ने इस ट्वीट को शेयर कर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ''इसलिए, कुछ ट्रेड एनालिस्ट #Brahmastra बॉक्स ऑफिस के आंकड़े नहीं दे रहे हैं, क्योंकि वे पूरी तरह से हेराफेरी कर रहे हैं। जो लोग फर्जी फर्जी बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के साथ मजाक कर रहे हैं, उन्हें मोटी तनख्वाह दी जाती है।''

'यह हेरा-फेरी भारत का अब तक का सबसे बड़ा नकली आंकड़ा है...'

'यह हेरा-फेरी भारत का अब तक का सबसे बड़ा नकली आंकड़ा है...'

कंगना रनौत ने आगे लिखा,'' यह हेराफेरी संभवत: भारत का अब तक का सबसे बड़ा, 60-70 प्रतिशत से अधिक नकली आंकड़े हैं। यह सिर्फ अहंकार नहीं है, यह कोक-अहंकार है! ये और कितना नीचे गिरेंगे, वाह, यह एक नया निम्न स्तर है, 70 प्रतिशत।''

'ऐसा तब होता है जब आप झूठ बेचने की कोशिश करते हैं...'

'ऐसा तब होता है जब आप झूठ बेचने की कोशिश करते हैं...'

ब्रह्मास्त्र की रिलीज के दिन कंगना रनौत ने फिल्म से जुड़े तमाम लोगों पर जमकर निशाना साधा था। अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म की कुछ खराब समीक्षाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना रनौत ने लिखा था, "ऐसा तब होता है जब आप झूठ बेचने की कोशिश करते हैं। करण जौहर हर शो में लोगों को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर और अयान मूखर्जी को प्रतिभाशाली कहने के लिए मजबूर करते हैं।''

'आप इस झूठ पर विश्वास करेंगे...'

'आप इस झूठ पर विश्वास करेंगे...'

कंगना रनौत ने कहा था, ''आप इस झूठ पर विश्वास करेंगे, इस फिल्म के 600 करोड़ के बजट के बारे में एक निर्देशक को और क्या समझ में आता, जिसने अपनी अपने जीवन में कभी भी एक अच्छी फिल्म नहीं बनाई। भारत में फॉक्स स्टूडियो को इस फिल्म को फंड देने के लिए लिए खुद को बेचना पड़ा....इन जोकरों के चक्कर में और कितने स्टूडियो बंद हो जाएंगेर?"

आखिर ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई?

आखिर ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जिसके बाद शनिवार को यानी दूसरे दिन संख्या में काफी वृद्धि देखी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, ब्रह्मास्त्र ने शनिवार को 37.5-38.5 करोड़ रुपये कमाए, जिससे फिल्म की कुल कमाई शनिवार तक 70-71 करोड़ रुपये हो गए हैं। हालांकि ओपनिंग वीकेंड 110 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।''

सभी भाषाओं में फिल्म ने कितनी कमाई की है?

सभी भाषाओं में फिल्म ने कितनी कमाई की है?

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म ने सभी भाषाओं में 41.25 से 43.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो शुक्रवार से लगभग 15-20 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे कुल कलेक्शन 79 करोड़ रुपये हो गया है। Boxofficeindia.com के अनुसार, ब्रह्मास्त्र ने भारत में 37 करोड़ की कमाई की और दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 76 करोड़ की कमाई की है।

काफी समय से चर्चा में थी ये फिल्म

काफी समय से चर्चा में थी ये फिल्म

ब्रह्मास्त्र निर्देशक अयान मुखर्जी की लंबे समय से बनने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म 09 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं और इसमें शाहरुख खान भी हैं। फिल्म का ये पहला पार्ट है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सिंगल स्क्रीन भी दूसरे दिन स्थिर कारोबार कर रही है और रविवार को बड़ी भीड़ की उम्मीद कर रही है। ब्रह्मास्त्र की नजर पहले वीकेंड के बाद रिकॉर्ड 120 करोड़ रुपये की कमाई पर है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+