Tejas Trailer: 'अब होगा दुश्मन पर वार', कंगना रनौत की 'तेजस' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

तेजस गिल बनकर कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। वायु सेना दिवस के अवसर पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Tejas Trailer Release: बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत एक के बाद एक फैंस को सरप्राइज दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई थी जिसमें फैंस ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। अब इसके बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म तेजस में नजर आएंगी। जिसमें एक्ट्रेस तेजस गिल बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। अब वायु सेना दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया।

सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी फिल्म तेजस का 8 अक्टूबर 2023 को ट्रेलर जारी किया गया। इस फिल्म में कंगना रनौत को पायलट तेजस गिल के रूप में दिखाया गया है। फिल्म में तेजस की पूरी जर्नी को दिखाया जाएगा। जो कि वतन की सेवा में अपनी पूरी जिंदगी लगा देती है।

Kangana Ranaut

ट्रेलर की शुरूआत कंगना रनौत के डायलॉग, 'भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं' से होती है। जिससे फैंस का ध्यान खींचता है। इसके बाद ट्रेलर में कंगना रनौत पायलट के रूप में नजर आती हैं। एक्ट्रेस का ये अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि पाकिस्तान में इंडियन स्पाई पकड़ा गया है। लोगों को उससे छुड़ाने के लिए कंगना रनौत यानी तेजस रेस्क्यू मिशन पर निकलती हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि, फिल्म तेजस में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा किया गया है। ये पहली बार होगा जब कंगना रनौत इस तरह के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म तेजस 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+