Emergency में किस स्टार ने निभाया कौन सा रोल? फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा

Emergency Star Cast: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज इस समय अधर में लटकी हुई है। फिल्म को लेकर कंगना रनौत उस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि फिल्म को सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है।

'इमरजेंसी' की रिलीज पर लगी रोक
ऐसे में फिल्म को रिलीज से पहले ही बड़ा झटका लगा है। फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई। इमरजेंसी को लेकर इस समय हर तरफ खूब बवाल मचा हुआ है। साथ ही कंगना रनौत भी अपनी फिल्म को लेकर बयानबाजी करती नजर आ रही हैं।

kangana ranaut

कंगना रनौत का बड़ा बयान
आपको बता दें कि इस फिल्म के रिलीज को रोकने को लेकर कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी भी मिली है। इस फिल्म में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी
फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत न सिर्फ लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं बल्कि वह इस मूवी की प्रोड्यूसर भी हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत को फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले सिख चरमपंथी समूहों ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही कई सिख संगठनों और कुछ राजनेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है।

फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाने की मांग
वहीं फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को रोके जाने को लेकर पंजाब एंड चंडीगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने से पहले याचिकाकर्ताओं ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। याचिकाकर्ताओं के वकील ईमान सिंह खारा के मुताबिक गुरिंदर सिंह और जगमोहन सिंह खालसा की ओर से हाईकोर्ट में इमरजेंसी को लेकर एक रिव्यू कमेटी बनाए जाने और आपत्तिजनक सीन हटाए जाने की मांग की है।

फिल्म 'इमरजेंसी' में किसने निभाया किसका रोल

कंगना रनौत
फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में हैं। इस फिल्म से कंगना के कई लुक सामने आए हैं, जिसमें वह बिल्कुल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह ही लग रही हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस होने की वजह से फिल्म की ज्यादातर जिम्मेदारी कंगना के कंधों पर है। हालांकि फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के चलते इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है।

विशाख नायर
फिल्म में मलयालम इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विशाख नायर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में विशाख संजय गांधी के रोल में हैं। हालांकि विशाख के किरदार को लेकर बड़ा कंफ्यूजन लोगों को हो रहा है। साथ ही एक्टर को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसकी जानकारी विशाख ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी थी।

श्रेयस तलपड़े
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में श्रेयस का रोल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का है। फिल्म में उनके किरदार को लेकर काफी बातें हो रही हैं। लोगों को उनका किरदार पंसद आ रहा है।

6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी फिल्म
फिल्म इमरजेंसी में महिमा चौधरी, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, अनुपम खेर, अधीर भट्ट जैसे कई बड़े कलाकारों ने काम किया है। हालांकि अब आम लोगों से लेकर मेकर्स तक को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। पहले इस फिल्म को 6 सितंबर 2024 को रिलीज होना था लेकिन अब इसकी रिलीज टाल दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+