Kangana Ranaut पर डायरेक्टर ने फेंक कर मारी चप्पल, BJP सांसद बोलीं- घिनौना कांड हुआ, 20 साल बाद बताया सच
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की बेबाक और अपने विचार खुलकर रखने वाली एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत आज इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टार्स में गिनी जाती हैं। अपने दमदार अभिनय और मजबूत व्यक्तित्व के बल पर उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। संघर्ष के दिनों में उन्हें कई ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ा था, जिन्हें याद कर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं।
कंगना रनौत के साथ चौंकाने वाली घटना
कंगना रनौत ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक ऐसा ही चौंकाने वाला किस्सा लोगों के साथ शेयर किया था, जो अब एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। कंगना का ये किस्सा आपको चौंका सकता है।

संघर्ष के दिनों में झेला अपमान, फिल्म ठुकराने पर मिला बुरा बर्ताव
-कंगना रनौत ने एबीपी न्यूज को साल 2019 में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्हें कई बार अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि जब वह सिर्फ 19 साल की थीं और अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं, तब एक फेमस फिल्म निर्देशक ने उनके साथ बेहद गंदा बर्ताव किया था।
-कंगना रनौत के अनुसार उन्होंने उस निर्देशक की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। उनका ये फैसला निर्देशक को इतना नागवार गुजरा कि गुस्से में उसने कंगना पर चप्पल फेंक दी थी। कंगनारनौत ने कहा था कि संघर्ष के दौर में उन्हें लोगों का ऐसा चेहरा देखने को मिला था, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था।
बहन ने सुनाई थी घटना, इंटरव्यू में किया था जिक्र
-कंगना रनौत ने साल 2019 में दिए गए एक इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उनकी बहन रंगोली ने भी इस मामले को याद किया था। उन्होंने कहा था कि शुरुआती दिनों में कई लोग नए कलाकारों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं और उन्हें मानसिक रूप से कमजोर समझते हैं। कंगना ने कहा- जब मैं संघर्ष कर रही थी तो मुझे लोगों का ऐसा रूप देखने को मिला जो बहुत गंदा था। मेरे साथ बेहद घिनौना और भद्दा कांड हुआ।
-हालांकि कंगना ने उस इंटरव्यू में उस निर्देशक का नाम सार्वजनिक नहीं किया था लेकिन उनका ये खुलासा काफी चर्चा में रहा था। फैंस भी ये जानकर हैरान रह गए थे कि आज इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेस बन चुकीं कंगना को कभी इस तरह के अपमान का सामना करना पड़ा था।
फिल्म 'गैंगस्टर' से शुरू हुआ था बॉलीवुड सफर
-कंगना रनौत ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई यादगार फिल्मों का हिस्सा बनीं।
-अपने दो दशक लंबे फिल्मी करियर में कंगना रनौत ने 'फैशन', 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' जैसी फिल्मों से खुद को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया था। 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी कंगना रनौत आज भी इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।
बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है 'भारत भाग्य विधाता'
-जानकारी के अनुसार कंगना रनौत इन दिनों फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने नर्स अंजलि कुलथे का किरदार निभाया है। ये कहानी साल 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 13 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
-हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करोड़ों रुपये के बजट में बनी ये फिल्म शुरुआती दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। ऐसे में इसकी कमाई को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है।
20 साल बाद भी कायम है कंगना रनौत का दबदबा
बॉलीवुड में 20 साल पूरे करने के बाद कंगना रनौत सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक मजबूत और बेबाक व्यक्तित्व के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन हर मुश्किल का सामना करते हुए खुद को साबित किया। यही वजह है कि आज भी उनकी जिंदगी से जुड़े पुराने किस्से लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बने रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications