Chandramukhi 2 Trailer: कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' का धुआंधार ट्रेलर रिलीज, देखें 200 साल पुरानी गजब कहानी
Chandramukhi 2 Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी के साथ साथ अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर पिछले कई दिनों से कंगना रनौत सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच उनकी इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर हर कोई इसकी जमकर तारीफ कर रहा है।
'चंद्रमुखी 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर चेन्नै में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इस इवेंट में कंगना रनौत भी मौजूद थीं, वह पीले और ब्लू कलर कॉम्बिनेशन की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि इस फिल्म में कंगना रनौत एक डांसर के रूप में नजर आ रही हैं जो वेट्टियां राजा के महल में नृत्य करती हैं।

200 साल पुरानी एक राजा और एक नृतिकी की कहानी
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि एक बड़ा परिवार एक आलीशान से महल में रहने के लिए जाता है। ये परिवार एक समस्या का समस्या ढूंढ रहा है लेकिन इस परिवार को महल के दक्षिण दिशा में स्थित एक बड़े ब्लॉक में जाने की मनाही है। दरअसल इस महल के उस कोने में खूबसूरत चंद्रमुखी बंद है। इसी बीच चंद्रमुखी की 17 साल पुरानी कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है क्योंकि 200 साल पुरानी एक राजा और एक नृतिकी की कहानी जिंदा हो जाती है।
रजनीकांत की फिल्म का सीक्वल
फिल्म 'चंद्रमुखी 2' साल 2005 में रिलीज हुई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। ये एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो कि कन्नड़ फिल्म अपथामित्र का रीमेक थी। खबर है कि फिल्म 'चंद्रमुखी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस फिल्म में रजनीकांत और ज्योतिका लीड रोल में नजर आए थे।
15 सितंबर को रिलीज होगी 'चंद्रमुखी 2'
आपको बता दें कि फिल्म 'चंद्रमुखी 2' आगामी 15 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के डायरेक्टर पी वासु हैं। फिल्म में कंगना कनौत और राघव लॉरेंस के अलावा वेदीवेलू, राधिका सरतकुमार, लक्ष्मी मेनन, श्रुति डांगे, महिमा नांबियार, राव रमेश, सुरेश मेनन और सुभिक्षा कृष्णन भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications