आखिर कौन है Kangana Ranaut का मिस्ट्रीमैन? एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर बताई सच्चाई, कहा-'हम अक्सर घूमते हैं'
Kangana Ranaut Mystery Man: बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह शख्स का हाथ थामे हुए नजर आई। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद हर किसी ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस को उनका नया प्यार मिल गया है। अब इस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
वायरल फोटो में दिख रहे शख्स के साथ कंगना रनौत का नाम जोड़ने पर एक्ट्रेस ने गुस्सा निकाला और इंस्टा स्टोरी पर इसकी सच्चाई बताई। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा, 'मुझे इस रहस्मयी शख्स को लेकर लगातार कॉल और मैजेस आ रहे हैं। ये वही शख्स है जिसके साथ मैं अक्सर सैलून के बाहर घूमती हूं।'

कंगना रनौत अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं कि, 'इस फोटो को लेकर फिल्मी मीडिया तरह-तरह के कयास लगा रहा है और तमाम तरह के दावे कर रहा है। खैर अगर कोई मर्द और एक औरत एक साथ एक स्ट्रीट में घूम रहे हैं तो उसका मतलब हमेशा गलत नहीं होता है। वो भाई-बहन, साथ काम करने वाले, दोस्त और कई बार लंबे समय बाद मिलने वाले क्लाइंट मित्र और एक विनम्र दिल वाले हेयर स्टाइलिस्ट भी हो सकते हैं।''
कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के पोस्ट में पता चल रहा है कि वह जिस शख्स के साथ थीं वह और कोई नहीं उनके हेयरस्टाइलिस्ट थे। बता दें कि जब से कंगना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर किसी को लगने लगा कि उन्हें एक बार फिर प्यार मिल गया है और वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस के रिएक्शन के बाद उनके तमाम फैंस निराश हो गए हैं। बता दें कि कंगना रनौत का अब तक कई बड़े एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications