'मुझे कन्वर्ट होना है, संघी बनना है', BJP MP कंगना रनौत का बड़ा फैसला, बोलीं- समाज के ठेकेदारों को देख लूंगी

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। सबसे पहले कंगना रनौत ने NEET पेपर लीक मामले में Gen Z को गटर कहा था। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को उत्पात मचाने वाला इवेंट बताया था। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रही यंग छात्राओं को गटर छाप, भ्रष्ट, ड्रग्स लेने, शराब पीने और कई मर्दों से संबंध रखने वाली बताया था। कंगना ने CJP प्रवक्ता सौरव दास पर भी अपनी भड़ास निकाली थी।

कंगना रनौत का लेटेस्ट वीडियो वायरल
अब एक बार फिर कंगना रनौत अपनी बयानबाजी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। कंगना ने अब उन लोगों को जवाब दिया है जो पार्टी करने और फिल्म प्रमोशन के उनके पुराने वीडियोज निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सोच बदलने का पूरा अधिकार है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कंगना रनौत ने खुद को जागरूक और अनुशासित हिंदू बनने के अपने फैसले का बचाव किया।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने कहा- मैं संघी बनना चाहती हूं

कंगना रनौत ने कहा कि जैसे लोग कोई भी धर्म या विचारधारा अपनाने के लिए आजाद हैं, वैसे ही उन्हें भी अपना रास्ता चुनने का संवैधानिक अधिकार है। कंगना ने कहा कि वह 'संघी' बनना चाहती हैं। उन्होंने तर्क दिया कि समाज को इस फैसले पर सवाल नहीं उठाना चाहिए जबकि वह दूसरों में ऐसे ही बदलावों को स्वीकार करता है।

'मुझे भी बदलाव की आजादी होनी चाहिए'

कंगना रनौत ने कहा कि वह अपने अतीत को लेकर आलोचना के खिलाफ अपना बचाव नहीं करेंगी और उन्हें भी बदलाव की आजादी होनी चाहिए। कंगना रनौत ने कहा- जब हिंदू बेटियों की बात आती है, आज मैं अपना बचाव नहीं करूंगी। मैं नहीं कहूंगी कि मैं आइटम नंबरों के खिलाफ या पे पैरिटी के खिलाफ हूं या कभी बड़ी बड़ी फिल्मों में काम नहीं किया, हीरो के खिलाफ मैंने बहिष्कार किया, मैंने नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई ली, आप मुझे ऐसा कैसे कह सकते हैं, मैं एक उदारवादी हिंदू थी।

कंगना रनौत ने कहा- मुझे कन्वर्ट होना है

कंगना रनौत ने कहा कि वह अब उस विचारधारा को अपनाना चाहती हैं जिसे वह बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा बताती हैं। उन्होंने कहा- आज के समय में मुझ पर तंज कसा जाता है। कहा जाता है कि तुम कब से संघी बन गई? हालांकि मुझे संघी बनना है। मुझे जो है बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा अपनानी है। मुझे एक जागृत हिंदू बनना है। मुझे कन्वर्ट होना है। मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती?

'मुझे एक परिभाषित और एक जागृत हिंदू बनना है'

-कंगना रनौत ने अपने वीडियो के आखिर में कहा कि हिंदू महिलाओं को भी अपने अतीत का मूल्यांकन किए बिना अपनी मान्यताओं को बदलने की आजादी होनी चाहिए। कंगना रनौत ने कहा- तो ये जो झगड़ा है समाज का, जब हिंदू बेटियों की बात आती है, तो जो समाज के ठेकेदार हैं, वो एक अग्नि परीक्षा के लिए हमारे 10 साल पुरानी बातें लेकर आता है। वो कहता है कि तुम तो पार्टी करती थी, तुम तो ये सब करती थी।

-कंगना रनौत ने कहा- हां मैं सब कुछ करती थी लेकिन आज मुझे भी कन्वर्ट होना है। मुझे एक परिभाषित और एक जागृत हिंदू बनना है। तो मेरे लिए वो रास्ता क्यों बंद है? कंगना रनौत ने आगे कहा- ये दोगली सोच और दोगले विचार नहीं चलेंगे। बाकी आप लोग मुझे बताएंगे। मुझे बस यही लगता है कि हमारी बेटियों को भी आजादी होनी चाहिए, परिभाषित और अनुशासित हिंदू बनने का।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना कंगना का बयान

फिलहाल कंगना रनौत का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां कुछ लोग उनके अपनी विचारधारा और सोच बदलने के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यूजर्स उनके पुराने बयानों और वीडियोज को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कंगना के इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके पुराने और नए विचारों को लेकर बहस छिड़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+