वीर दास के बयान पर गुस्साईं कंगना रनौत, बोलीं -ऐसा क्रिएटिव काम 'आतंकवाद' से कम नहीं
वीर दास के बयान पर गुस्साईं कंगना रनौत, बोलीं ऐसा क्रिएटिव काम आतंकवाद से कम नहीं
नई दिल्ली, 17 नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं लेकिन इस सबके बीच कंगना एक्टर-कॉमेडियन वीर दास के वायरल वीडियो 'आई कम फ्रॉम टू इंडियाज' पर भड़क उठी हैं और उन्होंने वीर दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उनके इस काम को आतंकवादी बताया है।

वीर ने दिया है ये बयान
पहले बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वॉशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में परफॉर्मेंस देते हुए वीर दास नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी इस शो के दौरान कहा कि भारतीय पुरुष दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनका सामूहिक बलात्कार करते हैं।हालांकि वीर दास के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में उनके वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत दर्ज हो चुकी है।
Recommended Video

कंगना रनौत ने वीर दास के इस काम को बताया आतंकवाद
इस वीडियो की खिंचाई करते हुए कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट लिखी। जिसमें कंगना ने लिखा
जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है। इसके आगे कंगना लिखती हैं चर्चिल ने बंगाल में पड़े अकाल के दौरान मदद करने को लेकर होने वाले विचार-विमर्श का जिक्र करते हुए कहा कि तब कहा था भारत के लिए कोई भी मदद नाकाफी होगी क्योंकि भारतीय खरगोश की तरह बच्चे पैदा करते हैं। वे इस तरह मरने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता को ही दोषी ठहराया ... पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा रचनात्मक कार्य आतंकवाद से कम नहीं है ... ऐसे अपराधियों @virdas के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वीर दास जमकर हो रहे ट्रोल
बता दें सोमवार को वीर ने यूट्यूब पर 'आई कम फ्रॉम टू इंडिया' शीर्षक से एक वीडियो अपलोड किया था, जो वाशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में उनके हालिया शो का एक हिस्सा था। छह मिनट के वीडियो में, उन्होंने देश के द्वंद्व के बारे में बात की और सामयिक मुद्दों पर प्रकाश डाला, कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई, बलात्कार की घटनाओं, हास्य कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई से लेकर किसानों के विरोध तक उसमें कॉमेडियन ने बात की।इस वीडियो का वो क्लिप धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें कॉमेडियन ने कहा, "मैं एक ऐसे भारत से आता हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं। ट्विटर पर लोगों ने जमकर इस पर आपत्ति जताई और उसी के लिए वीर दास को ट्रोल किया।

वीर दास ने अपने बयान पर दी ये सफाई
हालांकि वीर ने मंगलवार को एक ट्विटर पोस्ट में अपने इस बयान पर स्पष्टीकरण भी दिया। कॉमेडियन ने लिखा
"एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात हो रही है और ये किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है। आगे वीर दास ने लिखा उनका इरादा अपने देश को नीचा दिखाने या उसका अपमान करने का नहीं था। वह याद दिलाना चाहते थे कि तमाम मुश्किलों के बाद भी उनका देश 'महान' है।












Click it and Unblock the Notifications