ये है कंगना रनौत के 8 बैंक अकाउंट्स और करोड़ों के लेनदेन का सच, ज्वैलरी ने तो लोगों के उड़ाए होश

Kangana Ranaut Bank Accounts: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि कंगना रनौत इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। एक्ट्रेस को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया है। इसी बीच गत 14 मई 2024 को कंगना ने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है।

कंगना रनौत की कुल संपत्ति
नॉमिनेशन के साथ ही एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपना नेटवर्थ एफिडेविट भी जमा किया है जिसके मुताबिक वह 90 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालिक हैं। एफिडेविट की मानें तो कंगना रनौत के पास 91.50 करोड़ रुपए की संपत्ति है। आलीशान घर, गाड़ियां और ज्वैलरी के अलावा एक्ट्रेस के पास बैंक में भी करोड़ों रुपए मौजूद हैं। आपको बता दें कि मुंबई में कंगना रनौत के अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में ढाई करोड़ से ज्यादा रुपए रखे हुए हैं।

kangana ranaut

कंगना रनौत के 8 बैंक अकाउंट्स
कंगना रनौत के पास मुंबई में 7 और मंडी में एक यानी कुल 8 बैंक अकाउंट्स हैं, जिनमें कुल मिलाकर 2 करोड़ 55 लाख 86 हजार 468 रुपए जमा हैं। आईडीबीआई बैंक में एक्ट्रेस के 2 अकाउंट हैं जिनमें से एक में 1 करोड़ 7 लाख और दूसरे में 22 लाख रुपए जमा है। कंगना का बैंक ऑफ बड़ौदा में भी एक खाता है जिसमें 15,189,49 रुपए डिपोजिट हैं।

मुंबई के बैंक खातों में जमा है इतनी राशि
वहीं मुंबई के एचएसबीसी बैंक में कंगना रनौत के 1,08,844,01 रुपए और स्टैंडर्ड चार्टेड के अकाउंट में 1,55,504 रुपए जमा है। आईसीआईसीआई बैंक में एक्ट्रेस के 2 अकाउंट्स हैं जिनमें से एक में 26,619 रुपए और दूसरे में सिर्फ 50 हजार रुपए जमा है।

मंडी वाले अकाउंट में हैं इतने पैसे
हिमाचल प्रदेश के मंडी जहां से कंगना रनौत चुनाव लड़ने जा रही हैं, वहां भी कंगना का एक बैंक अकाउंट है। कंगना रनौत के पास बैंक ऑफ बड़ौदा वाले अकाउंट में सिर्फ 7099 रुपए जमा हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत के पास हीरे, सोने और चांदी के भी काफी गहने मौजूद हैं। एक्ट्रेस के पास 3 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी, 5 करोड़ की गोल्ड ज्वैलरी और 50 लाख की चांदी की ज्वैलरी और बर्तन मौजूद हैं।

एक फिल्म के लिए लेती हैं 15 करोड़ रुपए
कंगना हर महीने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करती हैं। ऐसे में उनकी सालाना कमाई 15 करोड़ रुपए के आसपास है। कंगना एक फिल्म के लिए 15 से 17 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं। वहीं एक विज्ञापन के लिए कंगना 2 से 4 करोड़ रुपये तक लेती हैं।

मुंबई में करोड़ों का आलीशान फ्लैट
कंगना रनौत मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। उनके इस लग्जीरियस फ्लैट की कीमत 16 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कंगना ने मुंबई के पाली हिल्स में तीन मंजिला बिल्डिंग भी खरीदी है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये के आसपास है। इस बिल्डिंग में कंगना ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बना रखा है।

मनाली में 30 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी
कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी 30 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है, जहां उन्होंने अपना एक बहुत ही सुंदर बंगला बनवाया है। कंगना ने इस प्रॉपर्टी में ऑर्गेनिक फार्म, अस्तबल और कॉटेज भी तैयार करवाया है। मनाली स्थित इस बंगले में 8 बेडरूम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+