CJP विवाद के बीच Kangana Ranaut का 10 सेकंड का ये कैसा वीडियो हुआ वायरल? BJP सांसद ने की भद्दी हरकत?

Kangana Ranaut 10 Second Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल जब से कंगना रनौत ने CJP के नेतृत्व में चले छात्र आंदोलन में शामिल हुए Gen Z को खरी खोटी सुनाई, तब से वह सुर्खियों में छा गई हैं। कंगना ने नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को उत्पात मचाने वाला इवेंट बताया था। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रही यंग छात्राओं को गटर छाप, भ्रष्ट,ड्रग्स लेने, शराब पीने और कई मर्दों से संबंध रखने वाली बताया था।

कंगना रनौत ने Gen Z को खरी खोटी सुनाई
सिर्फ इतना ही नहीं कंगना रनौत ने CJP प्रवक्ता सौरव दास को भी घेरे में लिया। कंगना ने सौरव को सरेआम बेकार और बेरोजगार कहा था। आपको बता दें कि कंगना रनौत अक्सर ही किसी ना किसी विवाद में फंस जाती हैं। कभी एक्ट्रेस अपने बयान को लेकर चर्चा में आती हैं, तो कभी वो अपने बयान को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। इस बीच अब कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kangana Ranaut

कंगना का पुराना वीडियो वायरल

-कंगना रनौत का ये वीडियो उनके Gen Z के खिलाफ गटर जनरेशन वाले कमेंट के बीच वायरल हुआ है। आखिर क्या है इस वीडियो में? दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो साल 2018 का है, जिसमें कंगना रनौत कांस फिल्म फेस्टिवल के बाद की पार्टी में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में डांस करती और पार्टी करती नजर आ रही हैं।

-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कंगना रनौत के इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने कंगना रनौत को जमकर ट्रोल किया है। हालांकि इस क्लिप में एक्ट्रेस के बेफिक्र अंदाज और उनके विचारों के बीच के अंतर को देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के फैंस ने उनका बचाव भी कियाी है।

कंगना रनौत और सौरव दास के बीच शुरू हुई कैसी लड़ाई?

-आपको बता दें कि कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को फिलहाल अपने निशाने पर लिया है। सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर सौरव को बेकार और बेरोजगार कहा था। वहीं सौरव दास ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था कि कंगना रनौत को खुद उनकी ही पार्टी के लोग ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते, तो Gen Z या युवा पीढ़ी क्यों गंभीरता से लेगी।

-वहीं अब सौरव दास ने एक बार फिर कंगना रनौत को घेर लिया है। उन्होंने कहा- मैं सुपरस्टार ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं इसलिए कंगना रनौत मुझे लेकर एक्साइडेट हैं। आपको बता दें कि एक समय पर कंगना रनौत और ऋतिक रोशन रिलेशनशिप में थे। ऐसे में अब सौरव दास ने ऋतिक रोशन का नाम लेते हुए एक्ट्रेस पर पलटवार कर दिया है।

-सौरव दास ने आगे कहा- निजी तौर पर मेरे मन में कंगना रनौत के खिलाफ कोई बात नहीं है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह शांति से मुझसे बातचीत करें। सौरव आगे कहते हैं- अब लोग आपस में किसी समस्या को लेकर बात नहीं करते हैं। मुद्दे पर चर्चा और बहस अब कम हो चुकी है। हमें एक-दूसरे के साथ मर्यादा से बात करनी चाहिए। वहीं सौरव ने कंगना रनौत को सलाह दी कि वह अपने शब्दों का चयन बहुत सोच समझकर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+