बिग-बॉस शो अब नहीं होस्ट करेंगे ये मशहूर एक्टर, फैंस का टूटा दिल, पोस्ट कर बताई वजह

Kamal Haasan Bigg Boss: मशहूर रिएलिटी शो बिग-बॉस को सालों से सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। वहीं बिग-बॉस तमिल को कई सालों से कमल हासन होस्ट कर रहे हैं लेकिन अब एक्टर ने शो छोड़ने का ऐलान किया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।

बिग-बॉस तमिल को कमल हासन पिछले सात सालों से होस्ट कर रहे हैं। लेकिन अब एक्टर ने अपने इस सफर को यहीं खत्म कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया।

Bigg Boss

कमल हासन ने पोस्ट कर लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं शो के साथ अपने सात साल के सफर को कुछ समय के लिए विराम लगा रहा हूं। फिल्मों को लेकर मेरे कुछ कमिटमेंट है जिस वजह से मैं बिग बॉस तमिल को होस्ट अब नहीं कर पाऊंगा। मेरे पास आपके घरों तक पहुंचने का विशेष अधिकार था। आप सभी लोगों ने मुझे खूब सारा प्यार दिया और इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।'

कमल हासन ने आगे लिखा, 'बिग बॉस तमिल को भारतीय टेलीविजन का एक बेहतरीन शो बनाने का पूरा श्रेय आप सभी लोगों को जाता है। मैं आपका और शो के कंटेस्टेंट का भी आभार जताना चाहूंगा जिनके साथ मैंने इतना लंबा समय बिताया है।' एक्टर ने अपने पोस्ट के आखिरी में विजय टीवी का आभार जताया और साथ ही बिग-बॉस के अगले सीजन को सफलता मिलने की कामना की। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि, बिग-बॉस तमिल शो के अब तक सात सीजन आ चुके हैं जिसे कमल हासन ने होस्ट किया। वहीं एक्टर पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। हालांकि कमल हासन के शो छोड़ने की वजह से उनके फैंस निराश हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+