Kamal Haasan Net Worth: कमल हासन के पास है कितनी दौलत? कैसे छापते हैं पैसे? प्रॉपर्टीज होश उड़ा देगी
Kamal Haasan Net Worth: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने दमदार अभिनय, एक्सपेरिमेंटल रोल्स और सिनेमा के प्रति जुनून के कारण उन्हें 'यूनिवर्सल हीरो' कहा जाता है।
कमल हासन का 71वां जन्मदिन
आज यानी 7 नवंबर 2025 को कमल हासन अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको बता दें कि तमिल आयंगर ब्राह्मण परिवार में जन्मे कमल हासन ने महज 6 साल की उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रख लिया था।

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू की थी एक्टिंग
-कमल हासन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म Kalathur Kannamma (1960) से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था, जो उनकी प्रतिभा का शुरुआती प्रमाण था।
-इसके बाद कमल हासन ने 'मूंद्रम पिरई', 'नायकन', 'हे राम', 'विश्वरूपम', 'दशावतारम', 'इंडियन' और 'विक्रम' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उन्होंने न सिर्फ अभिनय में बल्कि डायरेक्शन, प्रोडक्शन और स्क्रीनराइटिंग में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' है जिसके तहत कई सुपरहिट फिल्में बनी हैं।
कमल हासन की कुल संपत्ति
-CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक कमल हासन की कुल संपत्ति लगभग 450 करोड़ रुपये है। वह मुख्य रूप से फिल्मों में एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, प्रोडक्शन हाउस और टीवी अपीयरेंस व होस्टिंग से जमकर कमाई करते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमल हासन एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं। वहीं फिल्म 'इंडियन 2' के लिए उन्होंने करीब 150 करोड़ रुपये की फीस ली थी।
कमल हासन की करोड़ों की प्रॉपर्टीज
-कमल हासन के पास चेन्नई में एक बड़ा रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है जिसमें 131 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसमें 17.79 करोड़ रुपये मूल्य की 35.59 एकड़ कृषि भूमि और 19.5 करोड़ रुपये मूल्य के दो आलीशान फ्लैट्स शामिल हैं।
-आपको बता दें कि कमल हासन की चेन्नई स्थित हवेली किसी महल से कम नहीं है। ये उनका पुश्तैनी बंगला है जिसकी उम्र करीब 60 साल बताई जाती है। इसकी कीमत लगभग 92 करोड़ रुपये है।
-इसके अलावा कमल हासन के पास मुंबई में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। वहीं लंदन में कमल हासन के पास एक शानदार विला है जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। ये उनकी अंतर्राष्ट्रीय संपत्ति को दर्शाता है।
कमल हासन की महंगी गाड़ियां
जानकारी के अनुसार कमल हासन को लग्जीरियस गाड़ियों का शौक है। उनके कार कलेक्शन में लक्जरी गाड़ियां शामिल हैं जिनमें बीएमडब्ल्यू 730एलडी और लेक्सेस एलएक्स570 जैसी प्रीमियम लग्जीरियस कारें मौजूद हैं। इन गाड़ियों की कीमत एक करोड़ रुपए से लेकर 3 करोड़ रुपये तक हैं।
कमल हासन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-कमल हासन को हाल ही में फिल्म 'ठग लाइफ' में देखा गया था। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार फैंस को खूब पसंद आया था। अब वह जल्द ही फिल्म 'इंडियन 3' में नजर आने वाले हैं, जो उनकी सुपरहिट फिल्म 'इंडियन' का तीसरा पार्ट है।
-इसके अलावा कमल हासन को फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में Supreme Yaskin के रोल में देखा जाएगा जो इस समय फैंस के बीच चर्चा का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिविंग लिजेंड हैं कमल हासन
-कमल हासन न सिर्फ साउथ सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक लिविंग लीजेंड हैं। छह दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हर जॉनर में खुद को साबित किया है।
-आज भी कमल हासन उतनी ही मेहनत और लगन से काम करते हैं जितनी शुरुआत में करते थे। चाहे एक्टिंग हो या पॉलिटिक्स या फिर सोशल वर्क, कमल हासन हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं।
-
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications