Kalki 2898 AD OTT Release: 'कल्कि 2898 एडी' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां और कैसे देखें ये फिल्म
Kalki 2898 AD OTT Release Date Hindi: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास की सुपरहिट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' गत 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और लोगों ने इसकी जमकर तारीफ भी की थी।
'कल्कि 2898 एडी' ओटीटी पर हो रही है रिलीज
प्रभास और दीपिका पादुकोण की ये सुपरहिट फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है जिसकी डेट सामने आ चुकी है। ऐसे में अगर आप इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए थे तो अब आप इस मूवी का मजा घर पर बैठकर ही ले सकते हैं।

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बजट
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बजट काफी ज्यादा था और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी की थी। फिलहाल लोग इस फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले थिएटर्स में खूब धूम मचाई और अब ये आपके घर में ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'कल्कि 2898 एडी'
-नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ये फिल्म आगामी 22 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम होगी। वहीं इसी दिन से ये फिल्म हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।
-ऐसे में अगर आपको इस फिल्म को हिंदी में देखना है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सबस्क्रिप्शन लेना होगा और दूसरी भाषाओं में देखना है तो अमेजन प्राइम वीडियो का सबस्क्रिप्शन लेना होगा।
-फिल्म में प्रभास के साथ साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अहम रोल में नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए के आसपास था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1100 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
-आपको बता दें फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ओरिजनल तेलुगू भाषा में थी जबकि इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया था। ओटीटी पर भी ये फिल्म इन सभी भाषाओं में स्ट्रीम होगी। थिएटर्स में इस फिल्म को 3डी में भी दिखाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications