'प्रेग्नेंट दीपिका के बाल पकड़कर घसीटा' कल्कि के एक्टर ने की ऐसी हरकत, देखते रह गए रणवीर सिंह

Saswata Chatterjee Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में बंगाली एक्टर सास्वत चटर्जी ने कमांडर मानस का रोल निभाया है। उन्होंने फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

Deepika Padukone

प्रेग्नेंट दीपिका को पकड़कर घसीटा
सास्वत चटर्जी ने बताया कि फिल्म कल्कि 2898 एडी की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि फिल्म में एक सीन था जिसमें दीपिका पादुकोण के बालों को पकड़कर घसीटना था। उस सीन के दौरान दीपिका क्योंकि असली में प्रेग्नेंट थीं तो उनके पति रणवीर सिंह भी सेट पर मौजूद थे।

सेट पर मौजूद थे रणवीर सिंह
सास्वत चटर्जी ने कहा कि, 'ये सीन फिल्म कल्कि 2898 एडी के आखिरी चरण का हिस्सा है जिसकी शूटिंग मुंबई में हुई थी। उस वक्त दीपिका ने हंसते हुए इस सीन को पूरा शूट किया था। मैंने रणवीर को भी समझाया था कि चिंता मत करो ये फिजिकल चैलेंजिंग सीन नहीं है। रणवीर ने मेरी इस बात को समझने की कोशिश की' और उन्होंने कहा कि, 'मैं जानता हूं दादा।'

जल्द मां बनेंगी दीपिका पादुकोण
बता दें कि, इस साल की शुरूआत में दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने बताया था कि इस साल सितंबर के महीने में वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बनेंगे। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+