मराठी में बात करते हुए काजोल ने 'हिंदी' को लेकर कही 'ऐसी' बात, कैमरे पर की ये हरकत, फिर जो हुआ
Kajol Viral Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। हालांकि इस बार वजह न कोई फिल्म है और न कोई विवादास्पद बयान, बल्कि ये हिंदी भाषा में बात करने से इनकार करने का मामला है।
अवॉर्ड फंक्शन में काजोल ने दिया ऐसा बयान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में काजोल की प्रतिक्रिया को लेकर यूजर्स नाराज हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल मुंबई में आयोजित हुए महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स के समारोह में काजोल अपनी मां और हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस तनुजा के साथ पहुंची थीं।

मीडिया से मराठी में बात कर रही थीं काजोल
इस मौके पर काजोल को राज कपूर सम्मान से नवाजा गया। अवॉर्ड कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब मराठी और अंग्रेजी में दिए। लेकिन जब एक रिपोर्टर ने काजोल से आग्रह किया कि वह अपना बयान हिंदी में भी दोहराएं, तो एक्ट्रेस का रुख अचानक बदल गया था।
हिंदी बोलने को लेकर काजोल ने कही ऐसी तीखी बात
काजोल ने नाराजगी भरे लहजे में कहा- अभी मैं हिंदी में बोलूं? जिनको समझना है, वो समझ लेंगे। उनका ये वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसके बाद से लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
काजोल के गंदे बर्ताव से लोग हुए नाराज
लोग काजोल के इस तरह के बयान और बर्ताव से काफी नाराज हो गए हैं। काजोल पर यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और काजोल को खरी खोटी सुना रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा है- हिंदी से ही इन्हें पहचान मिली है, अब उसे नकार रही हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- अगर हिंदी बोलने में असहज हैं तो फिर हिंदी फिल्मों में काम भी नहीं करना चाहिए। ये दोहरा रवैया ठीक नहीं है।
हिंदी बोलने को लेकर काजोल का गलत रवैया
काजोल के इस व्यवहार से कई लोग आहत नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने ये सवाल उठाया कि जिस इंडस्ट्री ने उन्हें स्टारडम दिया, उसी की भाषा को लेकर काजोल इतनी उदासीन कैसे हो सकती हैं? कुछ का मानना है कि काजोल को यदि मराठी भाषा का ही प्रचार करना है, तो उन्हें गैर-हिंदी फिल्में ही करनी चाहिए।
इस मामले में काजोल ने अब तक नहीं दी सफाई
इस पूरे विवाद पर अब तक काजोल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि क्या हिंदी भाषा को लेकर ऐसा रवैया उचित है। काजोल का ये बयान कई लोगों को गलत और निराशाजनक लगा है।












Click it and Unblock the Notifications