'इतनी गोरी कैसे हो गईं काजोल?' ट्रोलर्स के सवालों का एक्ट्रेस ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को अक्सर उनके गोरे होने की वजह से ट्रोल किया जाता है। अब एक्ट्रेस ने उन सभी ट्रोलर्स का मुंहतोड़ जवाब दिया।
Kajol

काजोल ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद
बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में ट्रोलर्स अक्सर उनसे सवाल करते हैं कि, क्या गोरा होने के लिए उन्होंने कोई ट्रीटमेंट कराया है? हालांकि एक्ट्रेस इस पर पहले भी बयान दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि, वह टैनिंग के लिए धूप से बचती हैं यही वजह है कि उनका फेस इतना साफ है।

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर काजोल ने एक स्टोरी शेयर की है। जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इस स्टोरी के जरिए एक्ट्रेस ने उन सभी ट्रोलर्स को जवाब दिया जो अक्सर उनसे पूछते हैं कि, वह 'इतनी गोरी कैसे हो गईं'। दरअसल, काजोल ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह एक कपड़े से अपना चेहरा ढके हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने काले रंग का चश्मा पहना था।

वायरल हुआ काजोल का पोस्ट
इस स्टोरी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फनी कैप्शन लिखा साथ ही ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'उन सभी के लिए जो मुझसे पूछते हैं कि मैं इतनी गोरी कैसे हो गई #sunblocked #spfunbeatable।' बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस को इस तरह उनके रंग के ट्रोल किया गया। बल्कि उनकी बेटी नीसा देवगन को भी सर्जरी के लिए अक्सर ट्रोल किया जाता है।

अचानक इतनी गोरी कैसे हो गईं काजोल?
बता दें कि, काजोल के चेहरे में आए तमाम तरह के बदलाव की वजह से फैंस अक्सर पूछते हैं कि, आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया जो वह इतनी गोरी हो गईं। फैंस का कहना है कि, ‘90 के दशक में एक्ट्रेस का रंग थोड़ा सांवला था लेकिन अब उनका रंग काफी साफ हो गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने कई बार इस बात का दावा किया है कि, वह धूप में कम निकलती हैं इसकी वजह से उनके स्कीन का रंग साफ हो गया। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

काजोल का वर्कफ्रंट
वहीं काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म 'सलाम वेंकी' में विशाल जेठवा के साथ देखा गया था। फिल्म में आमिर खान का कैमियो था। इसके अलावा अब एक्ट्रेस जल्द ही वेब सीरीज 'द गुड वाइफ' में नजर आएंगी। खबर ये भी है कि, शाहरुख खान के साथ काजोल किसी नए प्रोजेक्ट में काम कर सकती हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications