बिन शादी देखा मां बनने का सपना, डरावने हादसे ने बदल दी जिंदगी और फिर...क्या बर्बाद होने वाली थी काजोल की बहन?
Kajol sister Tanisha Mukherjee: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी अकसर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मी दुनिया में भले ही वे करियर ना बना सकी हों मगर अपनी पर्सनल लाइफ में वे अकसर लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने मां बनने की अपनी ख्वाहिश के बारे में खुलकर बात की थी। मगर अब हाल ही में काजोल की बहन ने खुद को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में फैंस ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
काजोल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनकी बहन तनिषा को फिल्मों में वो नाम तो नहीं मिला मगर खूबसूरती के मामले में वे काजोल से कम भी नहीं हैं। मगर आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि उन्हें कभी कोई लड़का ही नहीं मिला। वे 50 साल की होने वाली हैं मगर फिर भी उन्हें अपने लिए एक मर्द की तलाश है। वे मां बनना चाहती हैं फिर इसके लिए शादी हो या फिर ना हो।

ये बातें खुद तनिषा ने एक इंटरव्यू के दौरान कही थीं। मगर अब उनका एक और इंटरव्यू जबरदस्त चर्चा में है, जो उन्होंने न्यूज 18 को दिया। बहन ने बताया कि कैसे एक दफा उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें लगा कि बस उनकी जिंदगी यहीं खत्म होने वाली है। कैसे उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदलने वाली थी।
तनिषा मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'शश्श्श्श्श' से की थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका ब्रेन डैमेज हो गया था। तनिषा को नॉर्मल होने में बहुत लंबा समय लगा था। वे फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और गिनी चुनी फिल्में ही कर रही हैं। पिछले साल तनिषा को डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था।
काजोल की बहन ने बताया कि वे एक पहाड़ी सेगिर गई थीं, जिसकी वजह से उनके दिमाग पर गंभीर चोटें आ गई थीं। मगर फिर भी वे फिल्म की शूटिंग करती रही थीं ताकि फिल्म को कोई नुकसान ना हो। तनिषा बताती हैं कि लगभग एक साल तक लगातार मुझे ईईजी करवानी पड़ी थी ताकि पता चले कि सूजन कम हुई है या फिर नहीं। और इसके बाद मुझे पूरा एक साल लगा था नॉर्मल होने में।












Click it and Unblock the Notifications