Viral Video: गरीब बच्ची ने Kajol से मांगी मदद, एक्ट्रेस ने किया नजरअंदाज, यूजर्स बोले- 'तुम रियल हीरोइन नहीं'

काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक गरीब बच्चे को नजरअंदाज करती हुई दिखाई दीं।

Kajol Viral Video बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस काजोल अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। काजोल अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद भी करती हैं। काजोल के ऐसे कई वीडियो वायरल भी हुए हैं यही वजह है कि एक्ट्रेस को फैंस बेहद पसंद करते हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस जरूरतमंद की मदद करने के बजाय उसे नजरअंदाज करती हुई नजर आईं। काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

काजोल ने गरीब बच्ची को किया इग्नोर

काजोल ने गरीब बच्ची को किया इग्नोर

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में काजोल अपने कैजुअल अंदाज में शॉपिंग मॉल से निकलती हुई नजर आईं। तभी एक गरीब बच्चा एक्ट्रेस से खाली हाथ मदद मांगने आता है। लेकिन काजोल मदद करने के बजाय उसे नजर अंदाज कर देती हैं।

छोटे बच्चे को देख तुरंत कार में बैठी काजोल

छोटे बच्चे को देख तुरंत कार में बैठी काजोल

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे काजोल से एक भीख मांगने वाली बच्ची पैसे मांगने लगी। इस दौरान काजोल उसे अलग करने की भी कोशिश करती रहीं। लेकिन इसके बावजूद बच्ची ने एक्ट्रेस का पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद बच्ची उनके पीछे-पीछे कार तक पहुंची तभी एक्ट्रेस बिना देरी करे कार में बैठ जाती है। बच्ची उनकी कार के बाहर खड़े होकर इंतजार करती है कि एक्ट्रेस उसकी मदद करेंगी। तभी काजोल अपने पर्स से कुछ पैसे निकालती हैं और कार का दरवाजा खोलकर बच्ची को पैसे देती हैं।

सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल

सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल

हालांकि इसके बाद काजोल की कार के पास एक और बच्चा उनसे पैसे मांगने आता है। लेकिन एक्ट्रेस उसे तुरंत नजर अंदाज कर देती हैं और तुरंत अपनी कार का दरवाजा बंद कर वहां से तुरंत निकल जाती हैं। हालांकि काजोल का इस बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार देख यूजर्स को गुस्सा आया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया।

यूजर्स बोले- 'तुम रियल हिरोइन नहीं'

यूजर्स बोले- 'तुम रियल हिरोइन नहीं'

काजोल का ऐसा रवैया देख यूजर्स ने उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'इतना फेमस होने का क्या फायदा जब गरीब बच्चे को 100 50 रुपये भी नहीं दे सकती'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके पास इतने सारे पैसे हैं अगर आप इन बच्चों को 100 भी दे दें तो प्रॉपर्टी नहीं चली जाएगी'। एक यूजर ने काजोल पर तंस कसा और लिखा, 'इतने सारे पैसे दे दिए मुझे डर है कहीं काजोल कंगाल ना हो गई हो।'

कुछ यूजर्स ने किया पूरा समर्थन

कुछ यूजर्स ने किया पूरा समर्थन

हालांकि कुछ यूजर्स ने काजोल का सपोर्ट भी किया। एक यूजर ने कहा, 'मैं इन लोगों को पैसे देना का समर्थन नहीं करती। यह इन्हें पैसे मांगना अपना पेशा बनाने का बढ़ावा देता है। पैसे की जगह इन्हें कुछ खाने को देना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बच्चों को पैसे मांगने से पुलिस को रोकना चाहिए ये हमारा भविष्य हैं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+