नेताओं की शिक्षा पर कमेंट करने वाली काजोल खुद कितनी पढ़ी-लिखी हैं? जानकर दिमाग चकरा जाएगा
Kajol Educational Qualifications: बॉलीवुड एक्ट्रेस कजोल अपने बयान 'देश के नेता पढ़े-लिखे नहीं हैं...' को लेकर ट्रोल हो रही हैं। देश में 'अशिक्षित नेताओं' के बारे में कमेंट कर काजोल फंस गई हैं।
काजोल के इस बयान के बाद अब हर कोई ये जानना चाहता है कि वो खुद कितनी पढ़ी-लिखी हैं...और उनके पास ऐसी कौन सी डिग्री है। कई यूजर्स ने लिखा है कि काजोल की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है...? जो वह नेताओं के शिक्षा पर कमेंट कर रही हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि नेताओं की शिक्षा पर कमेंट करने वाली काजोल खुद स्कूल ड्रॉपआउट है। जी हां, कालोज ने अपनी स्कूली शिक्षा भी पूरी नहीं की है।
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां तनुजा एक अभिनेत्री हैं, जबकि उनके पिता शोमू मुखर्जी एक फिल्म निर्देशक और निर्माता थे। काजोल ने शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी में हुई। अपनी पढ़ाई के अलावा वह डांस भी सिखा करती थीं।
एक्टिंग के लिए छोड़ी स्कूली पढ़ाई
स्कूल में रहते हुए काजोल ने एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। 17 साल की उम्र में 1992 की रोमांटिक ड्रामा बेखुदी से काजोल ने एक्टिंग की शुरुआत की थी। 16 साल की उम्र में बेखुदी पर काम शुरू करने के बाद काजोल स्कूली शिक्षा में लौटना चाहती थी। लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के लिए काजोल ने स्कूल छोड़ दिया।
कभी कॉलेज भी नहीं गईं काजोल
काजोल ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है। स्कूल ड्रॉपआउट होने के बाद काजोल ने कभी स्कूल की शिक्षा को पूरा भी नहीं किया। काजोल कभी कॉलेज भी नहीं गईं हैं। उनके पास कोई भी डिग्री नहीं है। हालांकि बाद में काजोल ने कई मौको पर स्वीकार किया कि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी ना करने के फैसले पर पछतावा है।
नेताओं की शिक्षा पर काजोल का पूरा बयान
काजोल ने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट 'द ट्रायल' के प्रमोशन के दौरान 'द क्विंट' को दिए इंटरव्यू में कहा, ''भारत में बदलाव बहुत धीमे हो रहा है क्योंकि लोग परंपराओं में डूबे हुए हैं, यहां शिक्षा का भी अभाव है। हमारे पास ऐसे राजनीतिक नेता हैं, जिनके पास एजुकेशन नहीं है। मुझे इस बात का खेद है, लेकिन मैं ये बार-बार कह सकती हूं। देश पर ऐसे नेताओं का शासन है। जिनके पास सही विजन -नजरिया नहीं है। जो मुझे लगता है कि ये शिक्षा की कमी के कारण है।''
ट्रोल होने के बाद काजोल ने दी सफाई
ट्रोल होने के बाद काजोल ने ट्वीट कर कहा, 'मैं केवल शिक्षा और उसके महत्व के बारे में बात कर रही था। मेरा इरादा किसी भी राजनीतिक नेता को नीचा दिखाना नहीं था, हमारे पास कुछ महान नेता हैं जो देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications