काजल राघवानी का नया धमाकेदार गाना 'पायल घुंघुरवाला' हुआ रिलीज, डांस मूव्स पर फिदा हुए लोग
Kajal Raghwani New Song: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। उनका नया गाना 'पायल घुंघुरवाला' अब यूट्यूब चैनल लियो भोजपुरी (Leo Bhojpuri) पर रिलीज हो चुका है।
काजल राघवानी का नया गाना हुआ रिलीज
रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों की पसंद भी बन चुका है। काजल राघवानी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने की रिलीज का ऐलान किया था।

काजल राघवानी के नए गाने ने मचाया धमाल
काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- मोस्ट अवेटेड सॉन्ग, जो मेरा भी फेवरेट है, अब रिलीज हो गया है। आपको कैसा लगा? ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आपको बता दें कि काजल राघवानी के इस गाने को सुनते ही उसके म्यूजिक की धुन पर पैर थिरकने लगते हैं।
काजल के डांस मूव्स पर फिदा हुए लोग
-इस गाने में काजल राघवानी के साथ सुमित सिंह चंद्रवंशी की जोड़ी नजर आ रही है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान काजल राघवानी के जबरदस्त डांस मूव्स पर जा रहा है। हरे रंग की साड़ी में उनकी अदाओं और परफॉर्मेंस ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है।
-काजल राघवानी के डांस मूव्स गाने की रिदम के साथ इतने बेहतरीन तरीके से मेल खाते हैं कि दर्शक जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। 'पायल घुंघुरवाला' के म्यूजिक डायरेक्शन की जिम्मेदारी आर्यन पोटर ने संभाली है। इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है।
-वहीं इस सॉन्ग के गीतकार संतोष उत्पत्ति हैं। गाना न केवल भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक शानदार पेशकश है, बल्कि हर उम्र के दर्शकों को भी बेहद पसंद आ रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटे में इसे कई हजार बार देखा जा चुका है।
काजल राघवानी का फिल्मी सफर
-काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'सुगना' से की थी। उसके बाद उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दीं। दर्शकों ने हमेशा उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है।
-हाल ही में काजल राघवानी की फिल्म 'वैदेही' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा काजल अपकमिंग फिल्म 'सर्विसवाली बहुरिया' में आनंद ओझा के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। वहीं फैंस बेसब्री से काजल और खेसारी लाल यादव की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications