क्या काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को दिया धोखा? शादीशुदा एक्टर के प्यार में पड़ी एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा
Kajal Raghwani and Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने हमेशा अपनी एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीता है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी मीडिया की सुर्खियों में रही है।
काजल राघवानी के साथ जुड़ा था खेसारी लाल यादव का नाम
एक समय पर काजल राघवानी का नाम भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ जुड़ा था। खेसारी लाल यादव, जो खुद एक फेमस भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं, अपनी हिट फिल्मों और गानों के लिए जाने जाते हैं।

शादीशुदा खेसारी लाल यादव से प्यार करती थीं काजल
आपको बता दें कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के अफेयर की खबरों ने एक समय पर खूब तूल पकड़ा था। दरअसल खेसारी लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं। ऐसे में उनके अफेयर की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया था।
क्या काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को धोखा दिया था?
-इसके बाद काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का ब्रेकअप हुआ, लेकिन उसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरु हो गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि काजल ने खेसारी लाल यादव को धोखा दिया था। इस विवादित घटनाक्रम पर काजल ने अब अपना पक्ष रखते हुए सच्चाई सामने रखी है।
-एबीपी बिहार से बात करते हुए काजल राघवानी ने कहा है- जिसको भी ये लगता है कि खेसारी लाल यादव को मैंने धोखा दिया है वो बिल्कुल गलत है। मुझे सवाल करना है कि क्या खेसारी लाल यादव मुझसे शादी करने वाले थे? अगर ऐसा होता तो मैं धोखा कैसे दे सकती थी?
-काजल राघवानी ने आगे कहा- इसके बाद मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। गाली-गलौज होने लगी। मैं बिहार से नहीं हूं, बल्कि गुजराती हूं। मैंने संघर्ष के साथ मेहनत किया है।
काजल राघवानी ने अपने रिश्ते को लेकर किया चोंकाने वाला खुलासा
-काजल राघवानी ने आगे खुलासा किया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान उन्होंने काफी डर महसूस किया था। उन्होंने कहा- ये सब तीन-चार साल पुरानी बातें हैं। उस वक्त मुझे धमकाया गया था। मुझे समझना पड़ा था कि करियर भी तो बनाना है, फैमिली का जिम्मा भी संभालना है।
-काजल ने कहा- इसलिए उस समय मैं दब गई। डर के मारे चुप रही, क्योंकि मेरे पास कोई सपोर्टर नहीं था। मैं अकेले ही अपने लिए संघर्ष कर रही थी। इस बातचीत के बाद से खेसारी लाल यादव के फैंस ने सोशल मीडिया पर काजल राघवानी की आलोचना शुरू कर दी है।
-एक यूजर ने कमेंट करते हए लिखा है- तुम्हारे फेमस होने का श्रेय तो खेसारी लाल यादव को जाता है। वहीं एक दूसरे शख्स ने टिप्पणी करते हुए कहा है- तुमने अपना करियर नहीं बनाया, खेसारी लाल यादव ने तुम्हारा करियर बनाया है। क्या तुम्हें नहीं पता था कि वो शादीशुदा हैं।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रिश्ता
-खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक और एक्टर हैं। उनका जन्म 15 जुलाई 1986 को उत्तर प्रदेश के छपरा जिले में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
-खेसारी लाल यादव के गाने और फिल्में भोजपुरी भाषा प्रेमियों के बीच काफी पॉपुलरहैं। उनकी हिट फिल्मों में 'ससुरा बड़ा पैसा वाला', 'लागेला राजा' और 'मेरे डोलिया में' शामिल हैं।
-वहीं काजल राघवानी का जन्म 22 जुलाई को गुजरात में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बाद में उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग करके खुद को साबित किया।
-काजल राघवानी को उनके ग्लैमरस लुक, बेहतरीन परफॉर्मेंस और सशक्त अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'सइयां जी दिलवा मांगेले', 'माई के लाल' और 'गुलाब लगवले' शामिल हैं।
-दोनों की ये विवादित कहानी भोजपुरी इंडस्ट्री में लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही है। अब काजल ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़कर सबके सामने अपनी सच्चाई रख दी है, जिससे फैंस में नया सस्पेंस और बहस छिड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications