नहाते-नहाते काजल अग्रवाल को सूझी मस्ती, शादी के बाद पहली बार दिखाईं ऐसी बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल
मुंबई, 19 अगस्त: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों, दोनों जगह अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री काजल अग्रवाल शादी के बाद इन दिनों आराम के मूड में हैं। बीते साल गौतम किचलू से शादी करने के बाद काजल भले फिल्मों में पहले की तरह सक्रिय नहीं दिख रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब सक्रिय हैं और लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों उनकी पूल से तस्वीरें सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

इंस्टा पर शेयर की हैं तस्वीरें
काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो पूल में नहाती नजर आ रही हैं और मस्ती के मूड में दिख रही हैं। टू पीस पहन स्विमिंग पूल में अठखेलियां कर रहीं काजल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है- खुशियां अपनी लहरें खुद बनाने में है। आप अच्छे मूड से केवल एक स्विम दूर हैं।

फैंस को पसंद आ रही तस्वीरें
काजल की ये तस्वीरें उनके फॉलोवर्स को खूब पसंद आ रही हैं। उनके ये तस्वीरें शेयर करते ही वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों को 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों कमेंट इन पर आए हैं। बता दें कि काजल अग्रवाल ने बीते साल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू से शादी रचाई थी। गौतम और काजल एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे, जिसको बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। गौतम किचलू एक एंटरप्रेन्योर और एक इंटीरियर डिजाइनर और डिस्सर्न लिविंग डिजाइनर शॉप के फाउंडर हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें बीते साल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

काजल बॉलीवुड और साउथ दोनों जगह लोकप्रिय
काजल अग्रवाल साउथ की स्टार एक्टर हैं। उनके नाम पर साउथ में कई सुपरहिट फिल्में हैं। इसके साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इसमें अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म 'सिंघम' भी है। इन दिनों वे तमिल फिल्म 'इंडियन 2' में काम कर रही हैं। जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी और इसकी रिलीज डेट आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications