क्या काजल अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत? क्यों वायरल हुई मरने की खबर? फिर ऐसा सच आया सामने
Kajal Aggarwal: साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर अचानक ये अफवाह फैल गई थी कि काजल का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है।
क्या काजल अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत?
काजल अग्रवाल की मौत की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी, जिससे फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। हालांकि काजल अग्रवाल ने खुद इस अफवाह को खारिज करते हुए स्थिति को साफ किया है।

काजल अग्रवाल ने लोगों के सामने रखा ऐसा सच
-काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मौत की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने लिखा- मुझे कुछ अफवाहें मिली हैं, जिनमें दावा किया गया है कि मेरा रोड एक्सीडेंट हुआ और अब मैं इस दुनिया में नहीं रही। सच कहूं तो ये काफी मजेदार था लेकिन ये झूठ है।
-इसके साथ ही काजल अग्रवाल ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने लोगों से विनती की है कि ऐसी झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें और इन्हें फैलाने से बचें।
'मैं बिल्कुल ठीक हूं और जिंदा हूं'
काजल अग्रवाल ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है-भगवान की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं। सभी फैंस का प्यार और समर्थन पाने के लिए मैं बेहद आभारी हूं। मैं अच्छी हूं और अपना ध्यान रख रही हूं। कृपया इन निराधार खबरों पर ध्यान न दें।
काजल अग्रवाल का करियर और उपलब्धियां
-काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्मों से अपने एक्टिं करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'क्यों! हो गया ना' थी जो कि साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम करने लगीं।
-फिलहाल साउथ इंडस्ट्री में काजल अग्रवाल की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'मगधीरा', 'सिंघम' और 'थुप्पक्की' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
-हाल ही में काजल अग्रवाल ने फिल्म 'कन्नप्पा' में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी परफॉर्मेंस की हर जगह तारीफ हो रही थी। काजल अग्रवाल जल्द ही 'द इंडयिन स्टोरी', 'इंडियन 3' और 'रामायण' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
काजल अग्रवाल की शानदार पर्सनल लाइफ
-काजल अग्रवाल ने साल 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम नील है। काजल एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक बहुत अच्छी मां और पत्नी भी हैं। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं और सोशल मीडिया पर भी अपने निजी पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
-आपको बता दें कि काजल अग्रवाल को एक्टिगं करने के अलावा समाज सेवा में भी गहरी रुचि है। वह महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा को लेकर विभिन्न सामाजिक अभियानों में हिस्सा लेती रहती हैं।
-इसके अलावा वह फिटनेस फ्रीक भी हैं। योग और वर्कआउट को को लेकर उनके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। काजल अग्रवाल फिल्मों के साथ साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करती हैं। वह अब तक कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications