'वैन में घुसकर असिस्टेंट डायरेक्टर ने उतारी शर्ट', Kajal Aggarwal का बड़ा सच, बोलीं- मेरे हाथ-पैर कांप रहे थे
Kajal Aggarwal: बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की सिंपलीसिटी हमेशा सबका दिल जीता है। वह एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान भी हैं। आपको बता दें कि काजल अग्रवाल इन दिनों कई इंटरव्यूज दे रही हैं और सोशल मीडिया पर इनके वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। इन इंटरव्यूज में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना का भी जिक्र किया है।
कास्टिंग काउच पर काजल अग्रवाल का खुलासा
काजल अग्रवाल ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया है कि एक फिल्म के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर बिना परमिशन उनकी वैनिटी वैन में घुस गया था और अपनी शर्ट उतार दी थी। इस घटना से काजल अग्रवाल बुरी तरह डर गई थीं और कई दिनों तक इसके बारे में सोच रही थीं।

'वैन में घुसकर असिस्टेंट डायरेक्टर ने उतारी शर्ट'
काजल अग्रवाल ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया- कुछ दिनों पहले एक फिल्म की शूटिंग के वक्त, जब मैं अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रही थी, तभी अचानक उस फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर बिना परमिशन के अंदर आ गया था। उसने तुरंत अपनी शर्ट उतारी और अपनी छाती पर बना मेरा टैटू दिखाने लगा।
'इस हरकत को देख मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे'
काजल अग्रवाल ने कहा- जैसे ही उस असिस्टेंट डायरेक्टर ने अपना शर्ट उतारना शुरू किया था, उसे देख मैं बुरी तरह से डर गई थी। मुझे लगा था कि अब मेरे साथ कुछ बुरा होने वाला है। एक्ट्रेस ने आगे कहा- इस घटना ने मुझे इतना शॉक्ड कर दिया था कि मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे।
कंगना से लेकर विद्या बालन तक ने झेला है कास्टिंग काउच का दर्द
-आपको बता दें कि सिर्फ काजल अग्रवाल ही नहीं बल्कि कई मशहूर और बड़ी एक्ट्रेसेस ने भी कास्टिंग काउच का सामना किया है। इनमें कंगना रनौत से लेकर विद्या बालन तक का नाम शामिल है। वहीं कंगना रनौत ने बताया था कि फिल्म 'तनु वेड्स मनु' के ऑडिशन के बाद उन्हें शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
-इसके अलावा फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना किया है। दरअसल एक्ट्रेस से फिल्म 'मिशन मंगल' की सक्सेस के बाद कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि एक बार एक डायरेक्टर ने कमरे में उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। कास्टिंग काउच के बुरे अनुभव का समाना कर चुकीं एक्ट्रेसेस में राधिका आप्टे, स्वरा भास्कर, सुरवीन चावला सहित और मशहूर एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
