Kailash Kher के लाइव शो में भीड़ हुई बेकाबू, मची ऐसी अफरा-तफरी, भड़के सिंगर और फिर जो हुआ
Kailash Kher: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में मशहूर सूफी सिंगर कैलाश खेर का लाइव कॉन्सर्ट (Live Concert) उस वक्त सुर्खियों में आ गया था, जब मंच के सामने मौजूद हजारों दर्शक अचानक बेकाबू हो गए थे।
सिंगर कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा
हालात इतने बिगड़ गए थे कि भीड़ ने बैरीकेड्स तोड़ डाले थे और स्टेज की ओर बढ़ने लगी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा कारणों से कैलाश खेर के इस शो को बीच में ही रोकना पड़ा था।

शो के दौरान अचानक बेकाबू हुई थी भीड़
-जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर ग्वालियर के मेला मैदान में परफॉर्म कर रहे थे। जैसे ही उनका कार्यक्रम शुरू हुआ, दर्शकों का उत्साह देखते ही देखते अराजकता में बदल गया।
-भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरीकेड्स को तोड़ दिया और स्टेज के बेहद करीब पहुंच गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
गाना रोककर खुद सामने आए कैलाश खेर
हालात बिगड़ते देख कैलाश खेर ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी। वह खुद माइक लेकर दर्शकों से संयम बरतने की अपील करते नजर आए। गुस्से और निराशा में कैलाश खेर ने कहा- आप जानवरों जैसा व्यवहार मत कीजिए, प्लीज खुद को कंट्रोल करें। इसके बावजूद भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।
सुरक्षा के चलते बीच में बंद करना पड़ा शो
जब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होती दिखी तो आयोजकों और सिक्योरिटी टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए कैलाश खेर के कार्यक्रम को तत्काल बंद कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की और स्टेज एरिया को खाली कराया गया।
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के मौके पर था कार्यक्रम
आपको बता दें कि ये लाइव शो क्रिसमस के दिन आयोजित किया गया था। खास बात ये रही कि कार्यक्रम भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर रखा गया था लेकिन शो की शुरुआत के कुछ ही समय बाद हालात बिगड़ गए और कार्यक्रम अधूरा रह गया।
सूफी संगीत के लिए जाने जाते हैं कैलाश खेर
कैलाश खेर अपने सूफी और इंडियन फोक म्यूजिक के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके सुपरहिट गानों में- 'तेरी दीवानी', 'सइयां', 'बम लहरी' जैसे सॉन्ग्स शामिल हैं। इन गानों पर अक्सर दर्शकों का जोश देखते ही बनता है।
27 दिसंबर 2025 को वडोदरा में होगा अगला लाइव शो
ग्वालियर की घटना के बाद अब सभी की निगाहें कैलाश खेर के अगले कॉन्सर्ट पर हैं। सिंगर का अगला लाइव शो आगामी 27 दिसंबर 2025 को गुजरात के वडोदरा में होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications