23 की हुईं 'काचा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा, खुद को गिफ्ट की महंगी कार, जानें कैसे मनाया बर्थडे

Anjali Arora New Car: फेमस रिएलिटी शो लॉक अप में अपना जादू चलाने वाली कंटेस्टेंट अंलि अरोड़ा इस समय सोशल मीडिया क्वीन बन गई हैं। अंजलि अरोड़ा ने वायरल सॉन्ग काचा बादम पर डांस वीडियो बनाकर खूब पॉपुलैरिटी हालिस की थी। आज सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा को उनके रील्स वीडियो के लिए हर कोई जानता है। गत 3 नवंबर 2023 को अंजलि ने अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अंजलि ने अपने इस खास दिन को गुरुद्वारे में अपने परिवार के साथ मनाया।

अंजलि ने खुद को गिफ्ट की कार
खबर है कि बर्थडे के मौके पर अंजलि अरोड़ा ने खुद को एक महंगी और लग्जीरियस कार गिफ्ट की है। अंजलि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस का दिखाया है कि उन्होंने बर्थडे के मौके पर खुद को एक कार गिफ्ट की है। इस मौके पर अंजलि ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि उन्होंने अपनी कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

Anjali Arora

अंजलि ने परिवार के साथ मनाया बर्थडे
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने घर पर अपने परिवार के साथ भी अपना जन्मदिन मनाया। अंजलि ने बर्थडे केक काटा। अंजलि के बर्थडे की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंजलि ढेर सारे फूलों के गुलदस्ते और हाथों में एल्डो का एक बैग लेकर सोफे पर बैठी हुई हैं जिसे फूलों और रोशनी से सजाया गया था। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अंजलि अपना बर्थडे केक काटती हैं तो सबसे पहले अपनी भाभी को खिलाती हैं।

एल्विश यादव के साथ की शूटिंग
जानकारी के अनुसार हाल ही में अंजलि अरोड़ा को एल्विश यादव के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूटिंग करते हुए देखा गया था। वहीं उनका लेटेस्ट सॉन्ग 'मटका भारी' इस महीने के आखिरी में रिलीज हो सकता है, जिसका टीजर पहले ही रिलीज कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+