Kaalkoot Teaser: विजय वर्मा की 'कालकूट' का धुआंधार टीजर रिलीज, जानें कब और कहां देखें ये वेब सीरीज
Kaalkoot Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के चलते वह लोगों के बीच काफी फेमस हो गए हैं। विजय वर्मा को कुछ दिनों पहले ही 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'दहाड़' में देखा गया था। इन दोनों में ही उन्होंने धमाकेदार एक्टिंग की थी। फिलहाल विजय वर्मा की अपकमिंग वेब सीरीज 'कालकूट' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में विजय वर्मा पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं लेकिन इस पद पर वह अपना रौब नहीं दिखा पा रहे हैं।
आपको बता दें कि विजय वर्मा स्टारर वेब सीरीज 'कालकूट' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस वेब सीरीज में विजय वर्मा एक पुलिस अधिकारी के रोल में हैं जो कि एक छोटे पद पर है। विजय वर्मा को पुलिस चौकी में बात-बात पर डांट भी पड़ती है। इस वेब सीरीज 'कालकूट' के टीजर में विजय वर्मा नौकरी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में शादी को लेकर भी कई तरह की परेशानियों में घिरे नजर आते हैं।

विजय वर्मा की 'कालकूट' का टीजर रिलीज
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से विजय वर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके अलावा विजय वर्मा 'लस्ट स्टोरीज 2' में तमन्ना भाटिया के साथ अपने इंटीमेट सीन को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब विजय वर्मा अपनी अगली वेब सीरीज 'कालकूट' के साथ स्क्रीन पर आने वाले हैं। लोगों को ये टीजर काफी पसंद आ रहा है।
प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से परेशान हैं विजय वर्मा
इस टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह से पुलिस अधिकारी का रोल निभा रहे विजय वर्मा प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में उलझनें झेल रहे हैं। इसके अलावा इस वेब सीरीज में काफी सस्पेंस भी नजर आएगा। टीजर में दिखाया जाता है कि एक तरफ जहां घर से मां लड़की देखने का प्रेशर बना रही है, वहीं थाने में भी लेट आने के लिए उन्हें फटकार लग रही है। इन सबके बीच विजय वर्मा के साथ एक अलग ही घटना घट जाती है। देखें टीजर-
लड़की पर फेंका जाता है एसिड
दरअसल एक लड़की पर एसिड फेंका जाता है लेकिन वो शख्स कौन है ये टीजर में नहीं दिखाया जाता। नह ही ये समझ में आता है कि विजय वर्मा से उस लड़की का क्या कनेक्शन है। ये टीजर काफी पसंद किया जा रहा है। इसे देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो विजय वर्मा ने दमदार एक्टिंग की है। वह स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग से घूम मचा देते हैं। विजय वर्मा का ऐसा रोल कभी नहीं देखा गया है।
27 जुलाई से स्ट्रीम होगी ये वेब सीरीज
'कालकूट' के 55 सेकंड के टीजर में विजय वर्मा ने कमाल कर दिया है। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर सुमित सक्सेना हैं। इस वेब शो में 'मिर्जापुर' में नजर आ चुकीं श्वेता त्रिपाठी भी अहम रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा सीमा बिस्वास, यशपाल शर्मा और गोपाल दत्त भी इस वेब सीरीज में दिखाई देंगे। ये वेब सीरीज आगामी 27 जुलाई 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम होगी।












Click it and Unblock the Notifications