'मुझे मां बना दो', Pawan Singh की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने ये क्या कह दिया? बनारस के वीडियो ने काटा बवाल
Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह भले ही उनसे अलग रह रही हों लेकिन वह अक्सर अपने निजी जीवन और भावनाओं को लेकर खुलकर बात करती नजर आती हैं। हाल ही में बनारस यात्रा के दौरान उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
बनारस यात्रा में जाहिर की दिल की इच्छा
ज्योति सिंह इन दिनों अपनी बहनों के साथ वाराणसी (बनारस) घूमने पहुंची हैं, जहां उन्होंने एक व्लॉग के जरिए अपने दिल की बात शेयर की है। उन्होंने बताया है कि लोग अक्सर उनसे सवाल करते हैं कि छोटी बहन की शादी पहले कैसे हो गई जबकि बड़ी बहन अब तक कुंवारी है।

बहन की शादी पर ज्योति सिंह का बड़ा बयान
इस पर ज्योति सिंह ने साफ कहा है कि उनके परिवार में ऐसी सोच नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन जूही खुद शादी नहीं करना चाहती थीं जबकि पवन सिंह का रिश्ता उनके लिए आया था और उसी के बाद उनकी शादी हुई थी।
'मेरी मां बनने की ख्वाहिश है'
-बनारस में भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताते हुए ज्योति सिंह ने बताया कि उन्होंने भोले शंकर से एक खास मन्नत मांगी है। हालांकि शुरुआत में उन्होंने इस मन्नत को बताने से इनकार किया लेकिन बाद में अपने भांजे को गोद में उठाते हुए उन्होंने इशारों में अपनी इच्छा जाहिर कर दी।
-ज्योति सिंह ने कहा कि वह मां बनना चाहती हैं और यही उनकी सबसे बड़ी मन्नत है। उन्होंने भगवान शिव से मां बनने की इच्छा जाहिर की है। उनका ये बयान सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
बहनों के साथ जिंदगी बिताने की बात
वीडियो में ज्योति सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अनिश्चितता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आगे उनकी शादी का क्या होगा, ये कहना मुश्किल है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर भविष्य में कुछ तय नहीं होता तो वह अपनी बहनों के साथ एक ही घर में रहकर जिंदगी बिताना पसंद करेंगी, ठीक वैसे ही जैसे मशहूर सीरीज Friends के किरदार रहते थे।
पवन सिंह की पहली पत्नी और विवादित निजी जीवन
पवन सिंह की निजी जिंदगी पहले भी विवादों में रही है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में अपनी जान दे दी थी। इसके बाद पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जोड़ा गया था। बाद में 7 मार्च 2018 को अचानक ही पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगी थीं।
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
-ज्योति सिंह ने कोर्ट में दायर याचिका में पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके साथ गंदा बर्ताव शुरू हो गया था।
-ज्योति सिंह ने बताया है कि पवन सिंह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे और यहां तक कि उन्हें जबरन गर्भपात के लिए मजबूर भी किया गया था। उन्होंने ये भी बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद ही वह अपने मायके लौट आई थीं और तब से वहीं रह रही हैं।
ज्योति सिंह की पर्सनल लाइफ पर क्यों खड़े हो रहे सवाल
फिलहाल ज्योति सिंह के इस बयान के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है। मां बनने की उनकी इच्छा और रिश्ते को लेकर अनिश्चितता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले समय में उनकी जिंदगी किस दिशा में आगे बढ़ती है।












Click it and Unblock the Notifications