फेमस एक्ट्रेस का स्टूडेंट संग इंस्टाग्राम Chat Leak, गंदी बातों के स्क्रीनशॉट्स ने मचाया हड़कंप, क्या हुई बात?
Jyoti Saxena Instagram Chat Leak: ग्लैमर इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। आपको बता दें ति इस समय एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना कथित तौर पर एक स्टूडेंट के साथ अश्लील चैट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने न्यूड वीडियो कॉल के बदले पैसे मांगे थे।
एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना चैट विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योति सक्सेना के ये चैट्स जैसे ही इंटरनेट पर फैले, लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। फिलहाल इस खबर से एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई हैं।

क्या है वायरल चैट का पूरा मामला?
वायरल चैट के मुताबिक सामने वाला व्यक्ति खुद को एक छात्र बता रहा है। चैट में शुरुआत में 20000 रुपये की मांग की बात सामने आई लेकिन जब उस व्यक्ति ने खुद को स्टूडेंट बताते हुए कम पैसे होने की बात कही, तो कथित तौर पर रकम घटाकर 8000 रुपये कर दी गई। इन दावों के सामने आते ही मामला तेजी से वायरल हो गया और बहस का विषय बन गया है।
एक्ट्रेस का बड़ा बयान- मेरा अकाउंट हैक हुआ था
-विवाद बढ़ने के बाद ज्योति सक्सेना ने चुप्पी तोड़ते हुए फेसबुक पर आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पिछले दो महीनों से उनके नियंत्रण में नहीं था। उनके मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पहचान और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करते हुए फर्जी और भ्रामक जानकारी फैलाई है।
-ज्योति सक्सेना ने अपने बयान में साफ कहा है कि ये एक गंभीर साइबर अपराध है और उनकी लीगल टीम ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से अपील की है कि जब तक उनका अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक उस पर दिखने वाली किसी भी गतिविधि पर भरोसा न करें।
फिल्म इंडस्ट्री में हैकिंग के बढ़ते मामले
आपोक बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी को इस तरह के विवाद का सामना करना पड़ा हो। पहले भी कई स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने और उनके नाम पर लोगों से पैसे ठगने के मामले सामने आ चुके हैं। साइबर अपराधी अक्सर मशहूर हस्तियों की पहचान का इस्तेमाल कर आम लोगों को निशाना बनाते हैं।
कौन हैं ज्योति सक्सेना?
ज्योति सक्सेना म्यूजिक वीडियोज और शॉर्ट फिल्मों के जरिए पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हैं। साल 2018 में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म लाछी ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अक्सर इंडस्ट्री से जुड़े चेहरों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
जांच के बाद ही सामने आएगा सच
फिलहाल ये मामला आरोप और सफाई के बीच उलझा हुआ है। पुलिस और साइबर सेल की जांच के बाद ही इस पूरे विवाद की सच्चाई सामने आ पाएगी लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया सुरक्षा और साइबर फ्रॉड को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications