'Abhijeet Dipke जैसा बेटा हो', 47 साल की फेमस एक्ट्रेस ने रखी ऐसी डिमांड, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या कहा
Jyothika: NEET पेपर लीक और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में हो रहे छात्र विरोध-प्रदर्शन को बॉलीवुड के कई स्टार्स जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। सलमान खान से लेकर आर माधवन, शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, प्रकाश राज जैसे कलाकार इस स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। इसी कड़ी में साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका ने भी अपनी राय लोगों के साथ शेयर की है।
साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट
नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर, साउथ के फेमस एक्टर सूर्या की पत्नी एक्ट्रेस ज्योतिका इस छात्र आंदोलन का समर्थन करने वाली मशहूर हस्तियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि वह जवाबदेही के पक्ष में हैं।

सूर्या की पत्नी ज्योतिका ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
ज्योतिका ने कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ CJP के नेतृत्व में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को अपना सपोर्ट दिया है। उन्होंने कथित NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की प्रदर्शनकारियों की मांग का भी समर्थन किया है।
ज्योतिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी ऐसी बात
-ज्योतिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और देश भर के लोगों को एकजुट करने के लिए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की तारीफ की है। जवाबदेही के पक्ष में खड़े होने की बात कहते हुए, ज्योतिका ने भारत की शिक्षा प्रणाली में सार्थक सुधारों के लिए भी अपना समर्थन जताया।
-ज्योतिका ने अपेन पोस्ट में लिखा है- धर्मेंद्र प्रधान रिजाइन करें। इस्तीफा दें। मैं छात्रों और हमारे देश के भविष्य के साथ खड़ी हूं। मैं जवाबदेही के साथ खड़ी हूं। मैं लोकतांत्रिक भारत के साथ खड़ी हूं। मैं सुधरी हुई शिक्षा व्यवस्था के साथ खड़ी हूं।
-सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके और सौरव दास, एक मां के तौर पर मैं चाहती हूं कि हमारे बच्चे आप जैसे बनें, बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात कहने के लिए जेन जी (Gen Z) पर गर्व है। आप लोगों ने साबित कर दिया है कि साथ मिलकर हम ही भारत हैं। दबाव को तोड़ने और हमें निडर बनाने के लिए धन्यवाद।
ज्योतिका ने खुलकर कही दिल की बात
ज्योतिका ने इस नोट को 'जय हिंद' कैप्शन के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि ज्योतिका ने साउथ के फेमस एक्टर सूर्या से शादी की है और उनके दो बच्चे (बेटी दिया और बेटा-देव) हैं। छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बीच, जो अब एक देशव्यापी आंदोलन बन चुका है, आलिया भट्ट, सलमान खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, सोनाक्षी सिन्हा, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अमोल पाराशर, स्वरा भास्कर और कई कलाकारों ने इन प्रदर्शनों पर अपनी राय रखी है और छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को दिया आश्वासन
इस बीच शिक्षाविद और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, जो छात्रों के समर्थन में 20 से अधिक दिनों से भूख हड़ताल पर थे, उन्होंने गत 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) सुबह अपना अनशन खत्म कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक बयान जारी कर कहा कि NEET पेपर लीक मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरकार मामले की तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बना रही है।


Click it and Unblock the Notifications
