Justin-Sakshi MMS Leak: 'प्लीज मत शेयर करो', टीवी कपल के प्राइवेट वीडियो में दिखा ये सब, कैसे हुआ लीक?
Justin D Cruz and Sakshi Srinivas MMS Leak: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X4' के कंटेस्टेंट जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इस प्राइवेट वीडियो को 'लीक्ड MMS' भी कह रहे हैं।
जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास का MMS Leak?
फिलहाल इस प्राइवेट वीडियो को लेकर जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास ने सफाई दी है। इंटरनेट पर अफवाहों और अटकलों के बाद, रिएलिटी शो के कंटेस्टेंट्स को इस मामले पर बात करनी पड़ी और सच्चाई बतानी पड़ी।

जस्टिन और साक्षी ने दी ऐसी सफाई
-आपको बता दें कि वायरल वीडियो में शर्टलेस जस्टिन अपनी न्यू गर्लफ्रेंड साक्षी के साथ आराम से बात कर रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर अचानक ही उनका ये प्राइवेट वीडियो लीक हो गया। ऐसे में बिना किसी आधार के दोनों पर कई तरह के आरोप लग गए।
-जैसे-जैसे ये प्राइवेट वीडियो पॉपुलर हुआ,कई लोगों ने लिंक पोस्ट करना शुरू कर दिया और कथित MMS फुटेज की मांग करने लगे, जिससे कंटेस्टेंट्स को गलत जानकारी का खंडन करना पड़ा।
कपल ने किया दावा- MMS नहीं व्लॉग का क्लिप है
-वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद जस्टिन डी क्रूज ने आरोपों का खंडन किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक स्पष्टीकरण वीडियो में बताया कि फुटेज को जिस तरह से दिखाया जा रहा था, उससे वह खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा था, वह MMS नहीं बल्कि उनके एक व्लॉग का क्लिप था।
-जस्टिन डी क्रूज ने सफाई देते हुए कहा- आजकल मेरे फीड पर मेरे और साक्षी के MMS वीडियो लीक होने के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। लोगों का मानना है कि MMS लीक हो गया है और वह वीडियो का लिंक मांग रहे हैं।
-जस्टिन डी क्रूज ने लेटेस्ट वीडियो में कहा- सबसे पहले मैं बताना चाहता हूं कि ये सब कुछ भी नहीं है, ये नकली है। वह हमारे किसी व्लॉग की क्लिप है। इसके अलावा जस्टिन ने फैंस को भरोसा दिलाया कि वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और लोगों को इससे घबराने के लिए मना किया।
जस्टिन डी क्रूज और साक्षी श्रीनिवास के साथ क्या हुआ था?
-जस्टिन डी क्रूज ने बताया कि वह खुद उत्सुकता के कारण उस कथित लिंक पर गए थे और ये देखकर हैरान हो गए थे कि फर्जी कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा था। जस्टिन ने कहा- उस लिंक पर करीब 2 लाख शेयर हैं। हम कौन सी सोसाइटी में रह रहे हैं? इससे अच्छा हमारे क्वालिटी कंटेंट पर एंगेज करो। उन्होंने गलत और अविश्वसनीय जानकारी फैलाने की हानिकारक ऑनलाइन संस्कृति की जमकर आलोचना की।
-जस्टिन ने दर्शकों से ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने और उन्हें न फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- जो भी लोग ये रील देख रहे हैं, कृपया समझें कि ये पूरी तरह से फेक है। जस्टिन ने ऐसी वीडियो बनाने वालों और फैलाने वालों की कड़ी निंदा की है।
'क्लिप सर्कुलेट मत करो, ये गलत है'
-जानकारी के अनुसार इस स्पष्टीकरण वीडियो के साथ एक कैप्शन शेयर किया गया था जिसमें लिखा था- कोई MMS नहीं है और कोई लिंक नहीं है। इस बेवकूफी को फैलाना बंद करो जो क्लिप सर्कुलेट हो रही है। वह असल में हमारे व्लॉग की एक क्लिप है।
-साक्षी श्रीनिवास ने भी जस्टिन के इस स्पष्टीकरण का समर्थन किया है। साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि ये आरोप झूठे थे। साक्षी ने यूजर्स को सोशल मीडिया पर सही तरीके से व्यवहार करने की सलाह दी।












Click it and Unblock the Notifications