Junior Mehmood: मौत से पहले ये थी जूनियर महमूद की आखिरी इच्छा, कहा था- मैं मरूं तो दुनिया बोले.....
Junior Mehmood Died: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जूनियर महमूद की मौत की खबर ने आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स तक को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। वह इस गंभीर बीमारी के चौथे स्टेज पर थे। पिछले कुछ समय से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा थे। हाल ही में एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। खबर है कि बीते गुरुवार की रात यानी 7 दिसंबर 2023 को उन्होंने अंतिम सांस ली। जूनियर महमूद के दोस्त सलाम काजी ने उनके निधन की पुष्टि की है।
67 की उम्र में जूनियर महमूद का निधन
जूनियर महमूद ने 67 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कैंसर के उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। उनका चेहरा भी बिगड़ गया था। जूनियर महमूद ने जॉनी लीवर से अपने बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर और एक्टर जितेंद्र से मिलने की इच्छी भी जाहिर की थी। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए दोनों कलाकार खास तौर पर उनसे मिलने पहुंचे थे। जूनियर महमूद की हालत देख जितेंद्र तो भावुक तक हो गए थे।

जूनियर महमूद की आखिरी इच्छा
आपको बता दें कि फिलहाल जूनियर महमूद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए एक्टर ने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर की थी। जूनियर महमूद से जब पूछा गया कि आपने कई फिल्मों में काम किया है, आप ऊपर वाले से क्या ख्वाहिश रखते हैं? इसके जवाब में जूनियर महमूद ने कहा- मैं सीधा-साधा जूनियर आदमी हूं। आपने ये जान ही लिया होगा। बस, मैं मरूं तो दुनिया बोले कि बंदा अच्छा था। चार आदमी ये बोल दे तो समझ लीजिए जीत चुके आप बस।
200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
आपको बता दें कि 67 साल के जूनियर महमूद ने अलग-अलग भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्हें ब्रह्मचारी (1968), मेरा नाम जोकर (1970), परवरिश (1977) और दो और दो पांच (1980) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्मों के अलावा जूनियर महमूद ने भारत और विदेशों में कई स्टेज शो भी किए हैं। बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र के साथ जूनियर महमूद ने 'कारवां' जैसी सुपरहिट फिल्म की थी।












Click it and Unblock the Notifications