कैंसर के चलते बिगड़ गया है जूनियर महमूद का चेहरा, जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की जताई इच्छा
Junior Mehmood: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जूनियर महमूद इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि वह पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं और वह इस गंभीर बीमारी के चौथे स्टेज पर हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत बिल्कुल ठीक नहीं है। हाल ही एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर उनसे मिलने अस्पताल गए थे। फिलहाल जूनियर महमूद इस समय अपने बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर और एक्टर जितेंद्र से मिलना चाहते हैं।
जितेंद्र से मलिना चाहते हैं जूनियर महमूद
जूनियर महमूद के करीबी दोस्त सलाम काजी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- जूनियर महमूद ने अपने बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर और एक्टर जितेंद्र से मिलने की इच्छा जताई है। आपको बता दें कि जूनियर महमूद ने हिंदी सिनेमा के लिडेंड्री एक्टर जितेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में काम करने के दौरान ही जितेंद्र और जूनियर महमूद के बीच दोस्ती हो गई थी।

जूनियर महमूद की तबीयत काफी खराब है
जानकारी के अनुसार सलाम काजी जूनियर महमूद के साथ पिछले 15 साल से हैं और उन्होंने बताया कि जूनियर महमूद की तबीयत काफी खराब है। फिलहाल वह जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर को बहुत मिस कर रहे हैं। उन्होंने सचिन पिलगांवकर को मैसेज भी किया है, पर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। सलाम काजी ने बताया- सचिन पिलगांवकर ने जूनियर महमूद को वीडियो कॉल किया था, पर वह निजी तौर पर मिलने नहीं आए हैं।
जूनियर महमूद ने सचिन पिलगांवकर को किया मैसेज
सलाम काजी ने कहा- जूनियर महमूद भाई ने मुझसे कहा कि जीतू जी (जितेंद्र) नहीं आए, मुझे मिलना है उनसे। वह सचिन पिलगांवकर से भी मिलना चाहते हैं। मुझे लगता है कि इस तरह के स्टेज पर किसी भी शख्सकी ख्वाहिश जरूर पूरी करनी चाहिए। मैंने सचिन पिलगांवकर को मैसेज किया है और जूनियर महमूद की हालत के बारे में बताया है। अब मैं उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।
मास्टर राजू पहुंचें जूनियर महमूद के पास
जूनियर महमूद के खराब हेल्थ की खबर सुनकर मास्टर राजू हाल ही में उनसे मिलने पहुंचे थे। मास्टर राजू ने जूनियर महमूद के साथ अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि जूनियर महमूद की हालत काफी खराब है। उनका चेहरा भी पूरी तरह से बदल गया है। इस फोटो के साथ मास्टर राजू ने कैप्शन में लिखा है- अभी जूनियर महमूदजी के साथ हूं। इन्हें कैंसर हुआ है। प्लीज इनके लिए दुआ करें।
2 महीनों से बीमार थे जूनियर महमूद
इससे पहले सलाम काजी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- जूनियर महमूद पिछले दो महीनों से बीमार हैं। शुरू में मुझे लगा था कि शायद छोटी-मोटी तकलीफ होगी लेकिन अचानक ही उनका वजन बहुत ज्यादा कम होने लगा। फिर उनका इलाज शुरू किया गया। जब मेडिकल रिपोर्ट आई, तो पता चला कि उन्हें लीवर और फेफड़ों में कैंसर हो गया है। साथ ही उनकी आंत में एक ट्यूमर भी हो गया है।
'जूनियर महमूद के पास 40 दिन का समय बचा है'
सलाम काजी ने आगे बताया- जूनियर महमूद को जॉन्डिस भी हो गया था। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि वह कैंसर के चौथे स्टेज पर हैं और अब उनका बच पाना मुश्किल है। वहीं जॉनी लीवर ने कहा था कि वह जूनियर महमूद के साथ नियमित रूप से संपर्क में थे लेकिन उन्होंने कभी भी अपने हेल्थ की समस्याओं का जिक्र नहीं किया था। बताया जा रहा है कि जूनियर महमूद के पास सिर्फ 40 दिन का समय बचा है और जल्द ही उनके ट्यूमर को निकालने के लिए ऑपेरेशन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications